
पर्थ। ऑस्ट्रेलिया की एक युवा टीचर हैना गर्लिंग की इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। स्कूल में जहां छुट्टी के दिन लोग घर पर आराम करते हैं, वहीं हैना हर छुट्टी अपनी क्लास को बच्चों के लिए सजाने-संवारने में बिताती हैं।
पर्थ में रहने वाली 24 वर्षीय हैना की शायद ही कोई छुट्टी का दिन घर पर बीतता है। वह दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के सी कैथोलिक प्राइमरी स्कूल में पांच साल तक के बच्चों को पढ़ाती हैं।
दीवार पर सजाती हैं बच्चों की पेंटिंग
व्यस्त दिनचर्या के बावजूद हैना सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 35 हजार फॉलोअर्स हैं। वह अपनी क्लास की तस्वीरें भी साझा करती हैं जिन्हें काफी लोग पसंद करते हैं।
उन्होंने क्लास में एक "वाओ वॉल" बनाई है। इस पर वह छात्रों के हाथों बनी क्राफ्ट, पेंटिंग आदि लगाती हैं। रंगों का शौककोई भी हैना की क्लास में प्रवेश करेगा तो उसे चारों और सिर्फ रंग ही दिखाई देंगे। उन्होंने टेबल, चेयर, बोर्ड, अल्मारी जैसी सभी चीजों को खूबसूरत रंगों से सजाया है।
बच्चों को व्यस्त रखने के लिए यह जरूरी है कि क्लासरूम अच्छा हो, तभी उनका मन यहां समय बिताने और सीखने में लगेगा। चमकीले और गहरे रंग प्राकृतिक रूप से लोगों को खुशी देते हैं। इसलिए बच्चों को अगर क्लास में खुश रहना है तो उनके आसपास की चीजों को रंगों से सजाना चाहिए।-हैना गर्लिंग