
लंदन। आपने अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि 'क्यों सोच-सोचकर दुबले हो रहे हो।' मगर, आपको जानकर हैरत होगी कि लंदन में एक महिला ने सिर्फ यह सोचकर खुद को दुबला कर लिया कि वह मोटी नहीं, दुबली है। हीथर जोन्स नाम की 38 साल की महिला ने यह दावा किया है।
हीथर का कहना है कि एक साल से भी कम समय में उसने अपनी ड्रेस पांच साइज कम कर ली। इसके लिए उसने मन की शक्ति का इस्तेमाल किया। उत्तरी वेल्स की रहने वाली पूर्व आभूषण फोटोग्राफर ने कहा कि नौ महीने में उसना अपना वजन काफी कम कर लिया।
उनका मानना है कि कुछ लोगों को इस बारे में संशय हो सकता है, लेकिन मैंने मन की शक्ति के साथ यह किया है। मैंने सचमुच में सोचा कि मैं पतली हूं। हमारे विचार इतने शक्तिशाली होते हैं कि इसके कारण अब मैं वास्तव में पतली हो गई। यह बेहद अद्भुत लग रहा है।
फ्लोरिडा के करोड़पति ने की अपनी पोती से शादी, पता चला तो...
हीथर ने बताया कि उसके पूर्व साथी क्रिस्टन डॉकर की दुखद मौत के बाद साल साल पहले उसका वजन बढ़ना शुरू हो गया था। क्रिस्टन की मौत से पहले वे अलग हो गए थे, लेकिन फिर भी करीब थे।
साल 2009 में क्रिस्टन की 32 वर्ष की आयु में सिस्टिक फाइब्रोसिस से मृत्यु हो गई थी। इसके कारण वह एक गहरे अवसाद में चली गईं थीं।
यह एहसास होने के बाद में कि जीवन में कुछ बदलाव करना पड़ेगा, उसने मन की शक्ति का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। अपने दु:ख के बारे में अलग ढंग से सोचने की यह एक कोशिश थी। यही कारण है कि जब हीथर ने इमोशनल फ्रीडम टेक्निक की खोज की।
देखिए, ट्रेन पर ऐसे सर्फ करती है यह 'बैटगर्ल'
उन्होंने वैकल्पिक चिकित्सा द्वारा नियोजित विचारों का उपयोग किया, जिसमें लोग अलग ढंग से सोचते हैं। यह एक ऊर्जा प्रणाली है, जो भावनात्मक तीव्रता और परेशानी का स्रोत रहे भीतर की 'रुकावटों' को खत्म करता है। एक्यूपंक्चर की तरह ही शारीरिक और भावनात्मक बीमारियों के इलाज के लिए प्रयोग किया जाता है।