
लंदन। पुलिस ने एक लड़की के साथ कथित बलात्कार करने सहित स्कूल के कई विद्यार्थियों का लंबे समय तक यौन शोषण करने के संदेह में एक शीर्ष बोर्डिंग स्कूल के तीन पूर्व सदस्यों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी पुरुषों की उम्र 60 के दशक में है।
मामला वेस्ट ससेक्स के क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल का है। नौ विद्यार्थियों ने आरोप लगाया है कि 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक में की शुरूआत में उनके साथ प्रतिष्ठित स्कूल में रेप और यौन हमला हुआ।
क्राइस्ट हॉस्पिटल स्कूल की सालाना फीस 31,500 पाउंड है। पूर्व विद्यार्थियों में यहां से कवि सैमुअल टेलर और बाउंसिंग बम के आविष्कारक सर बार्न्स वालिस पढ़ चुके हैं। ससेक्स पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने नॉर्थ यॉर्कशायर से 29 जनवरी को 66 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
पुतिन के क्रांतिकारी सुपरटैंक को देखकर पश्चिमी देश हैरान
संदेह है कि उसने साल 1992-94 के बीच में 16-18 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। उस पर साल 1994 में 17 साल की एक अन्य लड़की पर भी हमला करने का आरोप है।
वहीं, 65 वर्षीय एक व्यक्ति को 29 जनवरी को शोर्पशायर में गिरफ्तार किया गया था। उस पर 1994 में 18 साल की एक लड़की और साल 1990 में एक लड़के पर हमला करने का संदेह है। इसके साथ ही उस पर वर्ष 1988 या 1989 में 15-16 आयु वर्ग के एक लड़के पर हमला करने का आरोप लगाया गया है।
दावा, नासा की तस्वीरों में दिखी मंगल ग्रह पर महिला
अधिकारियों ने इसी कड़ी में 62 साल के एक अन्य पूर्व कर्मचारी को वेस्ट लंदन से 12 जून को गिरफ्तार किया है। उस पर वर्ष 1985-1993 के बीच 14-17 आयु वर्ग की चार लड़कियों पर हमला करने के संदेह है। सभी लोग 15 दिसंबर तक जमानत मिल गई है। यह स्कूल 16 वीं सदी में स्थापित किया गया था।