• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंडोनेशिया में आए 4.4 तीव्रता का भूकंप में तीन की मौत, सैकड़ों घर तबाह

इंडोनेशिया में गुरुवार को आए एक भूकंप में जहां तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 19 Apr 2018 12:57:45 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Apr 2018 02:17:41 PM (IST)
इंडोनेशिया में आए 4.4 तीव्रता का भूकंप में तीन की मौत, सैकड़ों घर तबाह

जकार्ता। इंडोनेशिया में गुरुवार को आए एक भूकंप में जहां तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं सैकड़ों घर तबाह हो गए हैं। यह भूकंप देश के सेंट्रल जावा के बंजरनेगर जिले में गुरुवार रात को आया। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 4.4 मापी गई है।

इस भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए। सुरक्षा एवं बचाव दल के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस हादसे में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है और 2,000 से ज्यादा लोग अपने घरों से भागने के लिए मजबूर हुए।


राष्ट्रीय बचाव एजेंसी ने कहा कि इमारतों के गिरने से दो लोगों की मौत हुई और कई घायल हुए। घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और लोगों को अस्थायी आश्रयों से निकाला गया है। इंडोनेशिया अत्यधिक भूकंप की आशंका वाला क्षेत्र है। यहां वर्ष 2004 में भूकंप के बाद आई सुनामी में 170,000 से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।