
रोम। इतालवी महिला तिजियाना कैंटोन के परिजनों ने इटली के अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे ऐसी कार्रवाई करें कि उसकी मौत व्यर्थ नहीं जाए। दरअसल, 31 वर्षीय कैंटोन ने अपने यौन वीडियो के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद में आत्महत्या कर ली थी।
एक साल इस महिला ने सेक्स करते हुए अपना एक वीडियो कुछ दोस्तों को भेजा। इनमें तिजियाना का पूर्व बॉयफ्रेंड भी था, जिसे वो जलाना चाहती थी। मगर, यह वीडियो किसी ने इंटरनेट पर डाल दिया, जो देखते ही देखते यह वायरल हो गया।
इस वीडियो को करीब दस लाख लोगों ने देखा और इंटरनेट पर तिजियाना का मजाक उड़ने लगा। शर्मिंदगी से बचने के लिए तिजियाना ने नौकरी छोड़ दी। वह टस्कनी में अपना नाम बदलकर रहने लगी, लेकिन मुश्किलों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।
PoK के निर्वासित नेता शौकत अली ने कहा बेनकाब होना चाहिए पाक का झूठ
वीडियो में दिख रहा है कि उसने अपने प्रेमी से कहा, 'तुम इसे फिल्मा रहे हो? ब्रावो।' ये लाइन न सिर्फ इंटरनेट पर एक मजाक बन गई बल्कि टी-शर्ट, स्मार्टफोन के कवर और अन्य चीजों पर भी इसे छापा गया।
लंबी अदालती लड़ाई के बाद अदालत ने तिजियाना के हक में फैसला दिया। कोर्ट ने कहा कि वीडियो को फेसबुक सहित सभी वेबसाइटों और सर्च इंजनों से हटा दिया जाए। महिला की कथित मानहानि करने के आरोप में चार लोगों पर आपराधिक अभियोजन की जांच की जा रही है।
राइट टू बी फॉरगेटन मिले
2013 में यूरोपियन यूनियन ने फैसला दिया था कि लोगों को ऑनलाइर 'राइट टू बी फॉरगेटन' मिलना चाहिए। इंटरनेट सर्च इंजन को आदेश दिया गया था कि वे 'गलत, अपर्याप्त, अत्यधिक की अप्रासंगिक' जानकारियों को डाटा प्रोसेसिंग के प्रयोजनों के लिए हटा देना चाहिए नहीं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
इसके बावजूद भी तिजियाना को कानूनी खर्च के रूप में 20 हजार यूरो का भुगतान करने को कहा गया। मीडिया के अनुसार यह उसका 'अंतिम अपमान' था, जिसके बाद तिजियाना के सामने अपनी आत्महत्या करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा था।
बलूचिस्तान ने फिर जताया आभार, हमारी आवाज उठाने के लिए मोदी को धन्यवाद
क्यों अब भी मौजूद हैं ये तस्वीरें
नेपल्स के एक अखबार ने गुरुवार को लिखा, "क्यों अब भी ये तस्वीरें मौजूद हैं? क्यों अब भी लोग इस युवती का मजाक उड़ा सकते हैं, जिनसे शर्मिंदगी के कारण अपनी जिंदगी खत्म कर दी है?"
इटली में तिजियाना की आत्महत्या ने प्राइवेसी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। वह कई महीनों से अपने एक सेक्स वीडियो को इंटरनेट से हटवाने के लिए संघर्ष कर रही थी। प्रधानमंत्री मैटिओ रेंजी ने कहा कि इस मामले में युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए फेसबुक पर अभियोजन चलाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि एक सरकार के रूप में हम बहुत कुछ नहीं कर सकते हैं। यह सामाजिक और राजनैतिक के साथ-साथ ही मुख्य रूप से सांस्कृतिक लड़ाई है। हमारी प्रतिबद्धता है कि हम जो कुछ कर सकते हैं, वह करेंगे।