
वॉशिंगटन। नस्लीय टिप्पणी करने पर सोशल नेटवर्क द्वारा सेंसर किए जाने से बचने के लिए यूजर्स गुप्त कोड का उपयोग कर रहे हैं। ऑनलाइन जातिवाद चर्चा के लिए एक पूरी नई भाषा विकसित कर ली गई है। ऑटोमेटेड टूल के जरिए उसे ब्लॉक करना मुश्किल हो गया है।
जबकि पहले नस्लीय टिप्पणी करने पर सेंसरशिप के तहत ऑटोमेटेड टूल के जरिए उसे पकड़ कर ब्लॉक कर दिया जाता था। उस भाषा को मेन स्ट्रीम की भाषा बनाने के बाद में इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को उम्मीद है कि वे नस्लवादी टिप्पणियों के साथ उन्हें जोड़ने से कंपनियों को नुकसान पहुंचा सकता है।
बच्चों को बताएं 'ये बातें', ताकि न हो उनका यौन शोषण
ट्विटर यूजर्स और अन्य सोशल मीडिया में सक्रिय लोग गूगल, स्काइप और स्किटल जैसे शब्दों का उपयोग पारंपरिक नस्लीय टिप्पणियों की जगह कर रहे हैं। जाहिरतौर पर ये शब्द आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग बिना किसा गलत मकसद के इस्तेमाल कर रहे हैं, ऐसे में किसी भी नेटवर्क के लिए यह वास्तव असंभव है कि वह इन्हें ऑटोमेटेड प्रक्रिया के तहत हटा दे।
कुछ शब्द पिछली नस्लवादी टिप्पणियों के जुड़े दिखाई देते हैं। 'स्किटल' शब्द का अर्थ है जो मुस्लिम है या अरब मूल का दिखता है। यह आइडिया हाल ही में डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर के एक ट्वीट से आया है, जिसमें कहा गया था कि मुख्य रूप से मुस्लिम देशों से शरणार्थियों की तुलना स्वीट से की जा सकती है।
देखिए, ट्रेन पर ऐसे सर्फ करती है यह 'बैटगर्ल'
4chan उपयोगकर्ताओं द्वारा जानबूझकर नस्लवाद के साथ गूगल को जोड़ दिया गया है। यही कारण है कि लोगों ने "ऑपरेशन गूगल" का उपयोग नस्लीय टिप्पणी के लिए किया, जो अश्वेत लोगों से जुड़ा हुआ था।
इसे गूगल के जिगसॉ की प्रतिक्रिया के रूप में लॉन्च किया गया था, जो आर्टिफिशिएल इंटेलीजेंस का उपयोग कर ऑनलाइन उत्पीड़न और शोषण को रोकने का काम करता है।