
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उनकी जीत के बाद में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने उन्हें बधाई दी।
मोदी ने लिखा कि अमेरिका का 45वां राष्ट्रपति बनने पर ट्रंप को बधाई। आपने अपने चुनाव अभियान में जिस तरह के भारत का हाथ बढ़ाया है, हम उसका स्वागत करते हैं।
वहीं पुतिन ने लिखा कि मौजूदा संकट से इतर हमें उम्मीद है कि हम रूस-अमेरिका के संबंधों पर मिलकर काम करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि मॉस्को और वॉशिंगटन के बीच संवाद दोनों देशों के हितों में होगा।
मलेनिया का ग्लैमरस वुमन से फर्स्ट लेडी तक का सफर
जर्मन रक्षा मंत्री उर्सुला वॉन डेर लीयीन ने ट्रंप की जीत को एक 'बड़े झटके' के रूप में वर्णित किया। अमेरिका में फ्रांस के राजदूत जेरार्ड अराउड ने ट्वीट में लिखा, 'दुनिया हमारी आंखों के सामने बर्बाद हो रही है।' जबकि फ्रेंच नेशनल फ्रंट के नेता मरीन ली पेन ने ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी।
हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान ने ट्रम्प को बधाई देते हुए कहा कि 'क्या एक अच्छी खबर है। लोकतंत्र अभी भी जिंदा है।' ऑस्ट्रेलिया के चरम दक्षिणपंथी सीनेटर पॉलीन हैन्सन राष्ट्रपति बनने पर ट्रम्प को बधाई दी और अमेरिकियों को 'सही चुनाव करने के लिए' धन्यवाद दिया।
वोटिंग को दौरान पत्नी पर भी नहीं था ट्रंप को भरोसा, इसलिए किया ऐसा काम
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ने ट्रंप की आश्चर्यजनक जीत पर ट्रंप को बधाई दी और वादा किया था कि दोनों देशों के बीच सहयोग बना रहेगा। फिलीपीन राष्ट्रपति रोड्रिगो ने ट्रम्प को बधाई देते हुए उनके साथ काम करने और संबंधों को बढ़ाने की पेशकश की।
अफगानिस्तान के पूर्व गृह मंत्री मोहम्मद उमर ने कहा कि 'रोनाल्ड रीगन ने शीत युद्ध को समाप्त किया था।
आशा है कि डोनाल्ड ट्रंप सभी युद्धों को समाप्त करेंगे और दुनिया में शांति के नायक बनेंगे। अफगानिस्तान के लोगों को युद्ध के थक गए हैं। हम अफगानिस्तान को स्थिर करने और वहां शांति लाने के लिए भारी निवेश चाहते हैं।