
वाशिंगटन। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सेल्फी वायरल हो रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर से पोस्ट की गई सेल्फी में एक प्रेमी जोड़ा सामने से मुस्कुराता हुआ दिखाई दे रहा है। लेकिन तस्वीर के पीछे लगे शीशे में महिला की गर्दन सामने की ओर ही दिख रही है।
प्रेमी जोड़े की यह सेल्फी सोशल मीडिया साइट्स पर तकरीबन 16 हजार से भी अधिक बार शेयर हो चुकी है। शीशे में महिला की गर्दन सामने की ओर होने की वजह से कई यूजर्स ने इसे भुतही तस्वीर बताया है।
@JunkieCentric नामक ट्विटर यूजर ने तस्वीर के बारे में लिखा है कि मैं इसको देखकर इतना डर गया कि रातभर सो नहीं सका। वहीं एक अन्य यूजर @DesertBrat60 का कहना है कि बेवकूफ लोगों की कमी नहीं है। इस तस्वीर को देखने से साफ लग रहा है कि यह फोटोशॉप तस्वीर है लेकिन इसके बावजूद वे इसे डरावनी समझ रहे हैं।
बता दें कि ट्विटर पर यह सेल्फी @itsthemans नामक अकांउट से शेयर की गई थी। इसके बाद इसे हजारों लोगों ने लाइक व शेयर भी की है।
यह भी पढ़ें : विमान अपहर्ता के साथ ब्रिटिश युवक की सेल्फी वायरल
कई यूजर्स ने तस्वीर की तुलना हॉलीवुड फिल्म हैरी पॉटर के एक पात्र से भी की है। ट्विटर पर लिखते हुए यूजर ने कहा कि यह महिला शीशे में पूरी तरह से हैरी पॉटर के वॉलडेमॉर्ट की तरह से दिखाई दे रही है। हालांकि माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अकांउट से शेयर होने से पहले यह तस्वीर एक 9gag.com वेबसाइट पर भी अपलोड की गई थी।