• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर ने बंद किए आतंकियों के सवा लाख अकाउंट

दुनियाभर में लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने आतंकियों से जुड़े सवा लाख से ज्यादा अकाउंट बंद कर दिए।

By Edited By:
Publish Date: Sat, 06 Feb 2016 02:00:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Feb 2016 05:21:28 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ट्विटर ने बंद किए आतंकियों के सवा लाख अकाउंट

वाशिंगटन। दुनियाभर में लोकप्रिय माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने आतंकियों से जुड़े सवा लाख से ज्यादा अकाउंट बंद कर दिए। राष्ट्रपति बराक ओबामा के आह्वान के बाद आइएस से जुड़े अकाउंट पर ट्विटर ने यह कार्रवाई की है। हालांकि, अमेरिकी कंपनी ने भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले आतंकियों पर चुप्पी साध रखी है।

ट्विटर प्रबंधन ने ब्लॉग पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें लिखा, "आतंकवाद के खतरे की प्रकृति में बदलाव के साथ इससे निपटने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। वर्ष 2015 के मध्य तक आतंकी खतरे या ऐसी गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले 1.25 लाख से ज्यादा अकाउंट को बंद किया जा चुका है।


इसमें अधिकांश आइएस से जुड़े अकाउंट हैं।" कंपनी के मुताबिक पोस्ट की समीक्षा करने वाली टीम को ऐसी गतिविधियों के बारे में जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है। ट्विटर ने इसके लिए पिपुल अगेंस्ट वायलेंट एक्सट्रीमिज्म और इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटजिक डायलॉग नामक संस्थाओं से समझौता भी किया है।

अमेरिका ने ट्विटर के इस कदम का स्वागत किया है। इससे अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट खासकर फेसबुक पर भी कार्रवाई करने का दबाव बढ़ेगा। साइबर आतंकी गतिविधि को लेकर हाल में ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, फ्रांस और यूरोपीय संघ ने विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया था।

पाक आतंकी संगठनों पर साधी चुप्पी

पाकिस्तान और अफगानिस्तान से संचालित आतंकी संगठनों पर कार्रवाई के मामले में ट्विटर ने चुप्पी साध ली है। भारत के खिलाफ सोशल साइट पर जहर उगलने वाले आतंकियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ज्ञात हो कि तीन फरवरी को मुंबई हमलों का सरगना हाफिज सईद ने ट्विटर के जरिये भारत में फिर से ऐसा हमला करने की धमकी दी थी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।