• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एस. जयशंकर के भाषण पर दुनिया की नजर, कनाडा विवाद पर बोल सकते हैं विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार से अमेरिका की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में भाग लेने ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 26 Sep 2023 10:16:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Sep 2023 10:16:14 AM (IST)
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एस. जयशंकर के भाषण पर दुनिया की नजर, कनाडा विवाद पर बोल सकते हैं विदेश मंत्री
विदेश मंत्री एस. जयशंकर

HighLights

  1. न्यूयॉर्क में हो रही UNGA बैठक
  2. भारत की ओर से विदेश मंत्री बोलेंगे
  3. कनाडा विवाद पर बयान संभव

न्यूयॉर्क। भारत और कनाडा विवाद के बीच न्यूयॉर्क में हो रही संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक पर दुनिया की नजर है। यहां भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर का संबोधन होने वाला है। माना जा रहा है कि भारत के विदेश मंत्री कनाडा मुद्दे पर बोल सकते हैं।

जून में कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। यह हत्याकांड उस समय दो देशों के बीच तनातनी का कारण बन गया जब कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में कहा कि इसके पीछे भारतीय एजेंटों का हाथ हो सकता है।


9 दिनी अमेरिका यात्रा पर हैं विदेश मंत्री

बता दें, विदेश मंत्री एस जयशंकर शुक्रवार से अमेरिका की नौ दिवसीय यात्रा पर हैं। वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के वार्षिक सत्र में भाग लेने और ग्लोबल साउथ पर एक विशेष कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे।

naidunia_image

कनाडा में भारतीय मिशन के सामने खालिस्तानियों का प्रदर्शन

इस बीच, कनाडा में खालिस्तान समर्थक अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे। कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा आतंकी निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों की संलिप्तता का आरोप लगाए जाने के सप्ताहभर बाद सोमवार को यहां भारतीय राजनयिक मिशन के सामने खालिस्तान समर्थक एकत्र हुए और प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने खालिस्तान के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने कनाडा से भारत के उच्चायुक्त को निष्कासित करने की मांग की। ये बात अलग है कि इन प्रदर्शनकारियों की संख्या मुट्ठी भर थी। हालांकि बिना कनाडाई सरकार की शह के भारतीय मिशन के सामने यह प्रदर्शन संभव नहीं था। उधर, बैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन से पहले भारतीय वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दूतावास के आसपास की सड़कों को बैरिकेड लगाकर स्थानीय पुलिस ने आवागमन के लिए बंद कर दिया है।