• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UN Court ने खारिज किया भारत के खिलाफ परमाणु मामले का केस

संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु मुकदमे को खारिज कर दिया।

By Edited By:
Publish Date: Wed, 05 Oct 2016 12:50:57 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Oct 2016 03:44:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
UN Court ने खारिज किया भारत के खिलाफ परमाणु मामले का केस

हेग। संयुक्त राष्ट्र की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को भारत और पाकिस्तान के खिलाफ परमाणु मुकदमे को खारिज कर दिया। भारत, पाकिस्तान और ब्रिटेन के खिलाफ यह केस छोटे से द्वीपीय देश मार्शल ने किया था

इस देश का आरोप था कि ये देश परमाणु हथियारों की दौड़ को रोक पाने में विफल रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज रॉनी अब्राहम ने भारत द्वारा किए विरोध को माना और कहा कि यह केस के मेरिट्स पर प्रोसीड नहीं कर सकती। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट की 16 जजों की बेंच यह फैसला करते हुए डेविड वर्सेस गोलिथ बैटल की आगे सुनवाई से इन्‍कार कर दिया।

बता दें कि प्रशांत महासागर में स्थित छोटे से द्वीप मार्शल में 1946-58 के बीच अमेरिका ने कई परमाणु टेस्ट किए थे। उस दौर में अमेरिका और रूस के बीच शीत युद्ध चल रहा था। वर्तमान में 55000 आबादी वाले इस देश का कहना है कि वह यह जानता है कि परमाणु हथियारों का क्या असर होता है।


सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देने वाले कमांडोज से निजी रूप से मिलेंगे पीएम मोदी

इसलिए उसके पास यह अधिकार है कि वह इस मामले को उठा सके। साल 2014 में माजुरो ने नौ देशों पर 1968 के परमाणु अप्रसार संधि के बावजूद परमाणु बमों का विस्तार करने का आरोप लगाया था।

गौरतलब है कि चीन, फ्रांस, इस्राइल, उत्तर कोरिया, रूस और अमेरिका ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय अदालत के न्यायिक दायरे को मान्यता नहीं दी है।

स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल होगा 'सर्जिकल स्ट्राइक'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।