
लंदन। 22 वर्षीय एक महिला ने दावा किया है कि रिश्तों में तनाव के कारण उसके बाल झड़ गए। वह गंजी हो गई थी, लेकिन कुछ महीने पहले नए प्यार से मिलने के बाद में उसके बाल फिर से निकलने शुरू हो गए।
अब उसकी जुल्फें पहले से बेहतर निकल रही हैं। सुपरमार्केट एसिस्टेंट Ashleigh Alqotaibi ने बताया कि दो साल पहले उसके बाल झड़ने शुरू हो गए थे। डॉक्टरों ने कहा कि उसे एलोपेशिया हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यह संभवतः तनाव के कारण हुआ है।
अविश्वसनीय सच, पांच साल की लड़की बनी मां
शेफिल्ड की रहने वाली Ashleigh ने बताया कि फरवरी 2015 तक उनका गंजापन 95 फीसद हो गया था। उस समय एक प्रेम संबंध में थीं, जिसमें तनाव काफी बढ़ गया था। वह मानती हैं कि उस वक्त वह आत्महत्या के बारे में सोचने लगी थीं।
उन्होंने बताया कि हर झड़ते बाल के साथ में मेरा आत्मविश्वास भी गिरता जा रहा था। पूर्व प्रेमी को छोड़ने के बाद अप्रैल 2015 में उनकी मुलाकात डिलीवरी ड्राइवर जॉन रॉबिन्सन से हुई। उनसे मिले प्यार और आत्मविश्वास से चार महीनों में उनके बाल एक बार फिर से निकलने लगे।
कौमार्य के बारे में फैले हैं ये भ्रम, इन्हें दूर करें
अब उनकी लहराती जुल्फें पहले से बेहतर हैं और इसका श्रेय वह जॉन से मिली खुशी को देती हैं। Ashleigh ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एक बार मैं अपने तनावपूर्ण रिश्ते से छुटकारा पाने के बाद में खुश और स्वस्थ हूं।
