
डिजिटल डेस्क, कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया की महिला का यूनाइटेड एयरलाइंस में सफर करने का अनुभव बहुत खराब रहा। उसने एयरलाइंस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी सीट के पास पॉर्न देखकर हस्तमैथुन करने वाले व्यक्ति को सजा दिलाने की कोशिश नहीं की।
महिला ने एनबीसी 7 को बताया कि वह सैन डिएगो से नेवार्क जा रही थी। रेड-आई फ्लाइट में फर्स्ट क्लास की टिकट ली थी, जिससे आराम से सो कर जा सकूं। उड़ान के दौरान उनके बगल में एक व्यक्ति बैठा था, जो पोर्न वीडियो देख रहा था। उसके बाद उसने कंबल के नीचे अजीब हरकतें करना शुरू कर दिया। वह साफतौर पर हस्तमैथुन कर रहा था।
यूनाइटेड एयरलाइंस का इस मामले पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमने ग्राहक से उनके खराब अनुभव के लिए माफी मांगी है। इसकी जांच की जा रही है, तब तक दूसरे व्यक्ति पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें- केन्या के 'डेथ कल्ट' मामले में पादरी दोषी करार, 190 बच्चों की मौत, सामूहिक कब्रों से बरामद हुए थे 400 से अधिक शव