• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Election Results: अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ट्रंप या कमला कौन किस पर भारी?

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव 5 नवंबर 2024 को शुरू हो चुका है, जिसमें उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुकाबला है। परि...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 05 Nov 2024 10:30:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 05 Nov 2024 04:21:07 PM (IST)
US Election Results: अमेरिका में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, ट्रंप या कमला कौन किस पर भारी?
अमेरीकी राष्ट्रपति चुनाव में आज वोटिंग (फाइल फोटो)

वर्ल्ड डेस्क, इंदौर। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान की न्यू हैम्पशायर शुरूआत हो चुकी है। इस बार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुकाबला है। दोनों चुनाव प्रचार के दौरान एक-दूसरे पर जमकर हमला बोला था। आज 5 नवंबर 2024 को मतदाता मतदान के जरिए अगला अमेरिका राष्ट्रपति चुनेंगे।

मतदान समाप्त समय निश्चित नहीं होता है। यह राज्य दर राज्य और कभी काउंटी दर काउंटी तय होता है। हालांकि, मतदान समाप्त शाम 7 बजे से रात 11 बजे के बीच हो जाता है।

अमेरिका में कब होगी वोटों की गिनती

5 नवंबर 2024 के चुनाव परिणाम शाम 7 बजे (पूर्वी समय) मतदान बंद होने के कुछ घंटे बाद आने की उम्मीद है। कुछ राज्यों में वोटों की गिनती तेज होगी, जबकि पश्चिमी राज्यों के परिणाम बाद में आएंगे। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर रेमंड जे. ला राजा ने कहा कि मुकाबला बहुत करीबी है। फाइव थर्टी एइट के पोल ट्रैकर के अनुसार हैरिस राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 1.2 अंकों से ट्रंप से आगे हैं।


स्विंग राज्यों के बारे में जानकारी

राष्ट्रपति पद की दौड़ के नतीजे सात स्विंग राज्यों पर निर्भर करेंगे, जिनमें पेंसिल्वेनिया, नॉर्थ कैरोलिना, जॉर्जिया, मिशिगन, एरिजोना, विस्कॉन्सिन और नेवादा शामिल हैं। इन राज्यों से कुल 93 इलेक्टोरल वोट मिलते हैं। चुनाव जीतने के लिए 538 में से 270 वोट चाहिए। इन राज्यों में मतदान शाम 7 बजे से रात 10 बजे के बीच (00:00 से 03:00 GMT) के बीच बंद होगा। जॉर्जिया से पहले नतीजे आने की संभावना है, क्योंकि राज्य कानून के तहत सभी प्रारंभिक वोट 8 बजे (01:00 GMT) तक रिपोर्ट होने चाहिए। उत्तरी कैरोलिना के नतीजे आधी रात तक आएंगे।