• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

'बुरी खबर है, हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे...', जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी शर्तें मानने से किया इनकार

US Iran Peace Talks: पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता का पहला चरण 15 घंटे बाद खत्म हुआ।

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 12 Apr 2026 07:53:18 AM (IST)Updated Date: Sun, 12 Apr 2026 08:05:01 AM (IST)
'बुरी खबर है, हम किसी समझौते पर नहीं पहुंचे...', जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिकी शर्तें मानने से किया इनकार
अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध विराम पर बोले जेडी वेंस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15 घंटे चली लगातार मैराथन बातचीत
  2. जेडी वेंस ने अमेरिकी पक्ष का नेतृत्व किया
  3. गालिबाफ की अगुवाई में ईरान शामिल हुआ

डिजिटल डेस्क: अमेरिका (United States) और ईरान (Iran) के बीच पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चल रही शांति वार्ता का पहला चरण शनिवार देर रात समाप्त हो गया। यह बातचीत करीब 15 घंटे तक चली, जिसे राजनयिक स्तर पर एक अहम प्रगति माना जा रहा है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में चर्चा

अमेरिका की ओर से उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे हैं। वहीं, ईरान की तरफ से मोहम्मद बागेर गालिबाफ (Mohammad Bagher Ghalibaf) के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बातचीत में शामिल हुआ। दोनों पक्षों ने युद्धविराम और क्षेत्रीय तनाव कम करने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।


पाकिस्तान के प्रस्ताव पर लिया गया ब्रेक

ईरानी सरकार ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पाकिस्तान के प्रस्ताव पर दोनों देश बातचीत में अस्थायी विराम के लिए सहमत हुए।

#WATCH | US-Iran peace talks | Islamabad, Pakistan: US Vice President JD Vance says, "We were talking to the President consistently...We also talked to Admiral Cooper (Commander of U.S. Central, Admiral Brad Cooper), to Pete (Secretary of War Pete Hegseth), to Marco (US Secretary… pic.twitter.com/r2m0WlYGkD

— ANI (@ANI) April 12, 2026

जेडी वैंस ने कहा, बुरी खबर यह है कि...

पहले दौर की यूएस-ईरान वार्ता के बाद जेडी वैंस ने कहा, बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। मेरा मानना है कि यह खबर अमेरिका की तुलना में ईरान के लिए कहीं अधिक खराब है। इसलिए हम बिना किसी समझौते के अमेरिका वापस जा रहे हैं। उन्होंने हमारी शर्तों को स्वीकार नहीं करने का फैसला किया है।

US-Iran Peace Talks | Pakistan: US Vice President JD Vance leaves from Islamabad after the US and Iran failed to reach an agreement.

In a press conference, the US Vice President said, "...The bad news is that we have not reached an agreement. I think that is bad news for Iran… pic.twitter.com/ZAja4R5Jxy

— ANI (@ANI) April 12, 2026

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता न हो पाने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वैंस इस्लामाबाद से रवाना हो गए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, "मुझे लगता है कि यह खबर अमेरिका के मुकाबले ईरान के लिए कहीं ज्यादा बुरी है। इसलिए, हम बिना किसी समझौते के अमेरिका लौट रहे हैं...उन्होंने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है।"

#WATCH | Responding to ANI's question of whether the US will release Iranian Assets, US President Donald Trump says, "We will see what happens. We are in a deep negotiation with Iran, we win regardless. We have defeated them militarily... We are sweeping the Strait... Whether we… pic.twitter.com/hxWprfb5PQ

— ANI (@ANI) April 12, 2026

मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "देखते हैं क्या होता है। हम ईरान के साथ गहन बातचीत कर रहे हैं, जीत हमारी ही होगी। हमने उन्हें सैन्य रूप से हरा दिया है। हम जलडमरूमध्य में पूरी तरह से सक्रिय हैं। चाहे समझौता हो या न हो, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता और इसका कारण यह है कि हम जीत चुके हैं... हमें नाटो से कोई मदद नहीं मिली।"