• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Military Chopper Crash: सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमाश क्रैश, तीन नौसैनिकों की मौत

US Military Chopper Crash: अनुसार, विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई लोगों को बचाया गया है। यूएस मरीन के एक अधिकारी ने कहा कि जहाज पर 23 कर्मी सवार ...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sun, 27 Aug 2023 03:15:47 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Aug 2023 03:15:47 PM (IST)
US Military Chopper Crash: सैन्य अभ्यास के दौरान अमेरिकी विमाश क्रैश, तीन नौसैनिकों की मौत
अमेरिका का सैन्य विमान क्रैश।

डार्विन। US Military Chopper Crash: ऑस्ट्रेलिया में सैन्य अभ्यास कर रहा अमेरिका सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा उत्तरी क्षेत्र डार्विन के पास हुआ। विमान में 23 नौसैनिक सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार सुबह मेलविले द्वीप पर एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन 2023 के दौरान हुई। हादसे में तीन सैनिकों की जान चली गई।

पांच नौसैनिकों की हालत गंभीर

सीएनएन के अनुसार, विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई लोगों को बचाया गया है। यूएस मरीन के एक अधिकारी ने कहा कि जहाज पर 23 कर्मी सवार थे। तीन की मौत की पुष्टि हुई है। पांच को गंभीर हालत में रॉयल डार्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।


दुर्घटना के कारण की जांच जारी

बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद पांच नौसैनिको को गंभीर स्थिति में अस्पताल लेकर जाया गया। दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। उत्तरी क्षेत्र के मुख्यमंत्री नताशा फाइल्स ने मर्फी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घायलों का रॉयल डार्विन अस्पताल में सर्जरी चल रही है।

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री का बयान आया

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा कि सैन्य अभ्यास के दौरान बेल बोइंग वी-22 ऑस्प्रे टिल्ट्रोटर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस अभ्यास में यूएस, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, फिलीपींस और पूर्वी तिमोर की सेनाएं शामिल थीं।