• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

G-7 Summit में दिखा देश का दम, पीएम मोदी से हाथ मिलाने खुद चलकर आये अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, देखें Video

ये कोई छोटी-मोटी बात नहीं कि किसी देश के प्रधानमंत्री से हाथ मिलाने के लिए अमेरिका का राष्ट्रपति खुद ढूंढता हुआ आए।

By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Mon, 27 Jun 2022 06:38:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jun 2022 06:38:43 PM (IST)
G-7 Summit में दिखा देश का दम, पीएम मोदी से हाथ मिलाने खुद चलकर आये अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन, देखें Video

G-7 Summit: जर्मनी में हो रहे जी-7 शिखर सम्मेलन में एक बार फिर भारत की विदेश नीति की कामयाबी और पीएम मोदी की लोकप्रियता की झलक देखने को मिली। सम्मेलन से पहले तमाम राष्ट्राध्यक्षों की भीड़ में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन खुद चलकर पीएम मोदी के पास पहुंचे, उनका कंधा थपथपाकर ध्यान खींचा और उनसे हाथ मिलाया। दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति का ये कदम पूरे अंतरराष्ट्रीय मीडिया को हैरान कर रहा है। मीडिया एजेंसी रायटर ने इस वीडियो को शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पीएम मोदी से मिलने के लिए किस तरह अमेरिकी राष्ट्रपति ने इंतजार नहीं किया, बल्कि खुद चलकर उनके पास गये और गर्मजोशी से हाथ मिलाया।

#WATCH | US President Joe Biden walked up to Prime Minister Narendra Modi to greet him ahead of the G7 Summit at Schloss Elmau in Germany.

(Source: Reuters) pic.twitter.com/gkZisfe6sl

— ANI (@ANI) June 27, 2022

शिखर सम्मेलन में पहुंचे पीए मोदी


इससे पहले सोमवार को जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज ने जी-7 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। शोल्ज ने दक्षिणी जर्मनी में शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल श्लॉस इलमाउ पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। यहां दुनिया के सात सबसे अमीर देशों के नेता यूक्रेन पर रूसी आक्रमण, खाद्य सुरक्षा और आतंकवाद से मुकाबला सहित विभिन्न महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी ने कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की और आपसी संबंधों को मजबूती देने का प्रयास किया। मोदी जी-7 के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रविवार से दो-दिवसीय यात्रा पर जर्मनी में हैं।