• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों की जासूसी : विकिलीक्स

अमेरिका की नेशनल सिक्‍योरिटी एजेंसी (एनएसए) ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक, निकोलस सरकोजी और वर्तमान राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की जासूसी की ...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Wed, 24 Jun 2015 10:51:53 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Jun 2015 12:08:23 PM (IST)
अमेरिका ने की फ्रांसीसी राष्ट्रपतियों की जासूसी : विकिलीक्स

पेरिस। अमेरिका की नेशनल सिक्‍योरिटी एजेंसी (एनएसए) ने फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति जैक शिराक, निकोलस सरकोजी और वर्तमान राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद की जासूसी की थी। यह खुलासा विकिलीक्स के मंगलवार को जारी किए गए प्रेस स्टेटमेंट में हुआ है। खुफिया इंटेलीजेंस रिपोर्ट और टेक्‍िनकल डॉक्‍युमेंट्स के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

यह जानकारी पहली बार फ्रेंज समाचारपत्र लिबरेशन और न्यूज वेबसाइट मीडियापार्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एनएसए ने 2006 से मई 2012 तक इन राष्ट्रपतियों की जासूसी की थी। इसके बाद सरकोजी की जगह ओलांद राष्ट्रपति पद पर काबिज हुए थे।


यह भी पढ़ें : कैमरन ने दी थी BBC को बंद करवा देने की चेतावनी

विकिलीक्स के अनुसार, दस्तावेजों को सीधे एनएसए के सर्विलांस को टारगेट कर हासिल किया गया है। एनएसए के सर्विलांस के दायरे में ओलांद (2012 से अब तक), सरकोजी (2007-2012) और जैक शिराक (1995-2007) के अलावा फ्रांस के कैबिनेट मंत्री और यूएस में फ्रांसीसी राजदूत भी शामिल थे। दस्तावेजों में फ्रांस के राष्ट्रपति भवन के कई अधिकारियों के सेल फोन नंबर और राष्ट्रपति का डायरेक्ट सेल फोन नंबर भी है।

इन दस्तावेजों में वैश्विक वित्तीय संकट, यूनानी ऋण संकट और ओलांद प्रशासन और एंजेला मार्केल की जर्मन सरकार के रिश्तों पर फ्रांस के सरकारी अधिकारियों के बीच हुई बातचीत का विवरण शामिल है। कुछ समय पहले अमेरिकी एनएसए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडेन ने भी एंजेला मार्केल के फोन की एनएसए द्वारा जासूसी किए जाने का खुलासा करके हलचल मचा दी थी।

यह भी पढ़ें : स्टूडेंट्स को दिया ऐसा होमवर्क, जिसकी पूरे देश में हो रही चर्चा

विकिलीक्स का कहना है कि जहां जर्मन खुलासा इस तथ्य पर केंद्रित था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसी के निशाने पर वरिष्‍ठ अधिकारी थे। विकिलीक्स के इस खुलासे में अमेरिका द्वारा अपने सहयोगियों की जासूसी के मामले में ज्यादा और विस्तृत जानकारी दी गई है। इससे पता चलता है कि फ्रांसीसी नेताओं और मंत्रियों की राजनीतिक, आर्थिक व कूटनीतिक जासूसी के लिए अमेरिका कैसे उनके फोन कॉल्स पर नजर रखता है।