
वाशिंगटन। अमेरिका में जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने दुनिया में पहली बार लिंग और अंडकोष का प्रत्यारोपण किया है। करीब 14 घंटे का यह ऑपरेशन अफगानिस्तान में घायल हुए अमेरिकी जवान पर किया गया। नौ प्लास्टिक सर्जनों तथा दो यूरोलॉजी सर्जनों ने 26 मार्च को ऑपरेशन पूरा किया।
यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ मेडिसीन के प्रोफेसर एवं प्लास्टिक व रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी विभाग के निदेशक डब्ल्यूपी एंड्रेव ली ने बताया, "हमें आशा है कि इस प्रत्यारोपण से जवान का यूरिनरी तथा सेक्सुअल फंक्शन बहुत हद तक सामान्य हो जाएगा।"
प्रत्यारोपण के लिए पूर्ण लिंग, अंडकोष तथा आंशिक उदर भित्ति एक मृत अंगदाता से मिला था। बयान में कहा गया है कि जवान ने अपनी पहचान उजागर नहीं करने का आग्रह किया है। लेकिन उसे अगले सप्ताह अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है।