• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आतंकी संगठनों के खिलाफ PAK को उठाने होंगे और कदमः US

अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि उसे तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ और कदम उठाने होंगे।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 18 Mar 2018 05:37:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 19 Mar 2018 11:10:37 AM (IST)
आतंकी संगठनों के खिलाफ PAK को उठाने होंगे और कदमः US

वाशिंगटन। अमेरिका ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि उसे तालिबान और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ और कदम उठाने होंगे। अमेरिका ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान अपनी धरती से होने वाले सीमा पार आतंकी हमलों को रोकने में विफल रहा तो ट्रंप सरकार एकतरफा कार्रवाई के लिए तैयार है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस ने शनिवार को यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी से मुलाकात के दौरान यह चेतावनी दी।

अपनी बीमार बहन को देखने व्यक्तिगत यात्रा पर अमेरिका आए अब्बासी ने शनिवार को पेंस से मिलने का निवेदन किया था। दोनों की मुलाकात पेंस के सरकारी निवास पर हुई। इस मुलाकात के बाद ह्वाइट हाउस ने एक बयान में कहा, "उपराष्ट्रपति पेंस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात दोहराते हुए पाकिस्तान सरकार से कहा कि पाक में मौजूद तालिबान, हक्कानी नेटवर्क और अन्य आतंकी संगठनों के खिलाफ पाकिस्तान सरकार को कदम उठाने ही होंगे।" ह्वाइट हाउस के मुताबिक 30 मिनट चली इस मुलाकात में पेंस ने सीमा पार आतंकी हमलों को रोकने पर जोर दिया।


अमेरिका ने पाकिस्तान की अफगान नीति पर भी नाखुशी जताई। छह महीने पहले अमेरिका ने अपनी दक्षिण एशिया नीति की घोषणा की थी। इस नीति के मुताबिक पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने थे। लेकिन पाकिस्तान, अमेरिका की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। पाकिस्तानी अखबार डॉन में अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से कहा गया है, "बयानबाजी की जगह हम तालिबान और हक्कानी नेटवर्क की पनाहगाहों के खिलाफ जमीनी स्तर पर कार्रवाई चाहते हैं।"