
कोलंबस। जाॅर्जिया के कोलंबस में रहने वाली एक महिला का कहना है कि को-पेरेंटिंग काम कर सकती है और उसके परिवार ने यह साबित भी कर दिया है। एमिली प्लेयर 4 साल की मालेन की सौतेली मां है।
एमिली ने फेसबुक पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह उस बच्ची और उसके पेरेंट्स व सौतेले पिता के साथ नजर आ रही है।
4 साल की मालेन के पेरेंट्स रिकी और क्लारा का 2013 में तलाक हो गया था लेकिन उन्होंने अपने सैप्रेशन को अपने बच्चे की परवरिश के आड़े नहीं आने दिया। रिकी और क्लारक के साथ-साथ उनके नए पार्टनर्स सभी भी इनके साथ इकट्ठे होकर मालेन के साथ खास दिनों जैसे बर्थडे, छुट्टियां मनाते हैं। वो सब एकसाथ फुटबॉल भी खेलते हैं।
पत्नी का मोबाइल चेक करना पति को पड़ा भारी, लग गया 50 हजार का जुर्माना
उनकी ये हाल ही की फोटो वायरल हो रही है जिसमें मालेन अपने पेरेंट्स और उनके पार्टनर्स उसको फुटबॉल गेम में सपोर्ट कर रही है। यह वायरल फोटो को-पेरेंटिंग का मैसेज भी दे रही है।
