
सिडनी। आपने अब तक देश-विदेश की कई लेडी डॉन के बारे में तो सुना होगा। मगर, आइए आज हम आपको ऑस्ट्रेलिया की एक ऐसी लेडी डॉन से मिलवाते है, जो अपने बड़बोलेपन के कारण सलाखों के पीछे पहुंच गई।
इस 18 वर्षीय लेडी डॉन का नाम एमी शार्प है। ऑस्ट्रेलिया की इस वॉन्टेड लेडी डॉन पर कई जमीनी विवादों के गंभीर अपराध दर्ज हैं। इसके चलते वह जेल में सजा भी काट रही थी, लेकिन बीते दिनों ये सुंदरी पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गई।
अपने ही जाल में घिरा पाक, सिंध से लंदन तक उठी आजादी की मांग
पुलिस ने एमी की एक फोटो जारी की थी, जिसके बाद एक स्थानीय टीवी चैनल ने अपने फेसबुक पेज पर एमी शार्प की फोटो शेयर की, ताकि उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जा सके। उस तस्वीर में लाल रंग के शॉल को लिए एमी काफी उदास दिख रही। यह बात इस सुंदरी को नागवार गुजरी।
कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब उसने न्यूज चैनल्स को अपनी बेहतर तस्वीर भेजकर उसका इस्तेमाल करने की सलाह दी। इसके साथ उसने कमेंट किया कि मेरे मग शॉट की जगह इस ग्लैमरस तस्वीर को लगाएं।
रियो ओलिंपिक से लौटी महिला हॉकी खिलाड़ियों को ट्रेन के फ्लोर में बिठाया
इसके बाद, पुलिस ने एमी को फिर से ढूंढकर सलाखों के पीछे डाल दिया है। बहरहाल, सोशल मीडिया पर डाली गई एमी की तस्वीर और उसका कमेंट तेजी से वायरल हो गया है।

लेडी डॉन एमी के कमेंट को अब तक 54 हजार 950 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही उनके कमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों के मजेदार कमेंट भी पोस्ट हो रहे हैं।