
आपने कई कपल को सालसा डांस करते हुए देखा होगा या फिर आपने खुद भी किया होगा। लेकिन इस वीडियो में जोड़ी एक डॉगी और उसके मालिक की है। यह डॉगी अपने मालिक के साथ सालसा डांस इतनी खूबसूरती से कर रहा है कि लोगों की वाहवाही मिल रही है। उसके मूव्स देखकर साफ लग रहा है कि इसे बहुत अच्छी ट्रेनिंग मिली है।
इस वीडियो को फेसबुक पर काफी शेयर किया जा रहा है और इसे अब तक 1 करोड़ 46 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।