• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पेरिस हमला : गलती से तहखाने में गईं महिलाएं, बच गई जान

पेरिस में आतंकी हमले की गवाह दो ब्रिटिश महिलाओं ने बताया कि उन्‍होंने तहखाने के नीचे तीन घंटे तक छिपकर जान बचाई।

By Edited By:
Publish Date: Mon, 16 Nov 2015 11:39:44 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2015 11:41:07 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पेरिस हमला : गलती से तहखाने में गईं महिलाएं, बच गई जान

पेरिस। पेरिस के बाटाक्‍लां कॉन्‍सर्ट हॉल में हुए आतंकी हमले की गवाह दो ब्रिटिश महिलाओं ने बताया कि उन्‍होंने तहखाने के नीचे तीन घंटे तक छिपे रहकर अपनी जान बचाई। स्‍कॉटलैंड की रहने वाली मैरीशा पेयनी और क्रिस्‍टीन टुडोपी ने बताया कि ऊपर आतंकी गोलियां चला रहे थे। उन्‍होंने बताया कि आतंकी फ्रेंच भाषा में बात कर रहे थे।

तहखाने में उन्‍होंने ग्रेनेड के धमाकों, विस्‍फोटकों और लोगों की चीख-पुकार सुनी। दो बच्‍चों की मां मैरीशा (33) ने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं अपने बच्‍चों को दोबारा देख सकूंगी। मुझे यकीन ही नहीं होता है कि हम उस आतंकी घटना के बाद जिंदा बच गए।


यह भी पढ़ें : पेरिस हमला ब्‍लंडर : फरार आतंकी को पुलिस ने रोका, फिर जाने दिया

एक अन्‍य ब्रिटिश महिला मिशेल ओ'कॉर्नर ने बताया कि वह अपनी दोस्‍त को बचाने के लिए उसके ऊपर लेट गईं। उस रात आतंकियों ने करीब 158 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 352 लोग आतंकी हमले में घायल हो गए। इसमें से 99 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फ्रांस के अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से करीब 30 शवों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

हाना कोर्बेट और जैक कोंडा ने बताया कि जब आतंकी बाटाक्‍लां के अंदर घुसे तो चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल फैल गया। आतंकी गोलियों की बौछार कर रहे थे। इससे बचने के लिए कुछ लोग घुटनों के बल चलते हुए छिपने की कोशिश कर रहे थे, तो कुछ लोगों ने मरे होने का नाटक किया।

यह भी पढ़ें : ग्‍लोबल हुए आईएस के हमले, 11 देशों को बनाया निशाना

उन्‍होंने बताया कि एके-47 राइफल लिए मास्‍क पहने चार आतंकी बाटाक्‍लां हॉल में गोलियों की बौछार करते जा रहे थे। इस युगल ने घुटनों के बल चलकर अपनी जान बचाई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।