
सियोल। हम सब जब घर से बाहर निकलते हैं, तो हाफ पैंट, टी शर्ट लेकर चलते हैं, ताकि यात्रा में कंफर्टेबल महसूस कर सकें। मगर, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन जब कहीं जाते हैं, तो अपने निजी टॉयलेट को साथ लेकर चलते हैं। सिंगापुर में 11 जून को जब अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और किम अपनी ऐतिहासिक वार्ता के लिए मिले थे, तब भी किम अपना निजी टॉयलेट लेकर गए थे।
किम ने इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ वार्ता के लिए तो हामी भरने को दौरान ही शर्त रखी थी कि वह अपना टॉइलट साथ लेकर आएंगे। दक्षिण कोरियाई साइट डेली एनके ने खबर दी थी कि किम कभी भी अपने निजी टॉयलेट के बिना घर से नहीं निकलते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर किम के टॉयलेट में ऐसा क्या राज है कि वह किसी और टॉयलेट में नहीं जाते हैं। वह हमेशा हर जगह अपना निजी टॉयलेट ही लेकर चलते हैं?
मर्सिडीज में भी है इमरजेंसी टॉयलेट
उनकी मर्सिडीज में एक इमरजेंसी चैंबर पॉट भी लगा है। पहाड़ी इलाकों और बर्फीली जगहों के लिए अलग से एक मोबाइल टॉयलेट है, जो उनके काफिले के साथ हमेशा मौजूद रहता है। दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से किम अपने साथ टॉयलेट लेकर चलते हैं।
पूर्व गार्ड ने दी अहम जानकारी
उत्तर कोरियाई गार्ड कमांड यूनिट के पूर्व सदस्य ली युन-कुओल ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि किम के स्टूल से उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में अहम जानकारी हासिल की जा सकती है। लिहाजा, वह अपने मल को कहीं नहीं छोड़ते हैं और सार्वजनिक जगहों पर शौच के लिए नहीं जाते हैं। ली युन ने कहा था कि किम नहीं चाहते हैं कि उनके मल-मूत्र का नमूना लेकर स्वास्थ्य के बारे में कोई जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ कोई रणनीति बनाई जा सके।
16 साल की HIV पीड़िता ने लोगों से कहा- मुझे गले लगा लो, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
वह अपने स्वास्थ्य के बारे में किसी तरह की जानकारी दुश्मनों के हाथ नहीं लगने देना चाहते। इसलिए किम जोंग जहां भी जाते हैं तो अपना टॉयलेट साथ लेकर जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक किम जोंग का यह पोर्टेबल पहली बार तब दिखा था, जब दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के साथ अप्रैल में वह इंटर कोरियन समिट में भाग लेने पहुंचे थे।
ये जानकारियां मिल सकती हैं
मैरीलैंड स्कूल ऑफ मेडिसिन विश्वविद्यालय में एक गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. जीन-पियरे रौफमैन ने बताया कि पाचन तंत्र में पूरे शरीर की तुलना में अधिक जीवाणु कोशिकाएं होती हैं। यह घने जीवाणु बायोम एक फिंगरप्रिंट की तरह है, जिसमें व्यक्ति का डीएनए होता है। व्यक्ति के स्टूल से पता किया जा सकता है कि उन्हें किस तरह की बीमारी है और वे कौन सी दवाएं ले रहे हैं।
रौफमैन के अनुसार, किम के स्टूल से पता किया जा सकता है कि क्या उनके शरीर में आंतरिक रक्त स्राव हो रहा है। उन्हें आंतों का कैंसर हो सकता है। या वे कब्ज से परेशान हैं और उसकी दवा ले रहे हैं या आयरन की कमी को पूरा करने वाली दवा ले रहे हैं। इसके आधार पर उनके खिलाफ कोई दुश्मन रणनीति बना सकता है। लिहाजा किम इन सब आशंकाओं से बचने के लिए अपने साथ निजी टॉयलेट लेकर चलते हैं।
तमिलनाडु सरकार ने मद्रास हाई कोर्ट में कहा- जयललिता कभी गर्भवती नहीं थीं