
दोस्तों का, सहपाठियों के उत्साह से क्या नहीं हो सकता, इस वीडियो में यह बहुत अच्छे से पता चलता है। एक बच्चा बाधा पार करने में चार बार जब असफल हुआ तो उसकी हौसलाअफजाई के लिए उसके दोस्त उठे, उसे वार्मअप करवाया और फिर यह गजब हो गया।
वह एक बार में ही बाधा पर कर पाया और तालियां के साथ उसकी प्रशंसा की गई।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे अब तक 1 करोड़ 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।