
इंस्ताबुल। तुर्की में सरकारी कर्मचारियों को एक घंटा देर से आने के लिए प्रेरित कर रही है सरकार। मगर, सवाल उठता है ऐसा क्यों? दरअसल, सरकार चाहती है कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरुक हों और एक घंटा देरी से आने के बदले उस समय में एक्सरसाइज करें।
पश्िचमी तुर्की के प्रांत इर्डाइन में सरकार का नया उपचार खेल है। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले कर्मचारियों को सरकार उनके नियमित समय से एक घंटा देरी से आने की इजाजत देगी। कर्मचारियों को उनकी सेहत के हिसाब से उपयुक्त खेल ढूंढने में मदद की जाएगी। इसके अलावा उनके डायटीशियन भी मुहैया कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें : 2020 तक दुनिया पर कब्जा कर लेगा आईएस!
पिछले कुछ सालों में यूरोप में तेजी से बढ़ रही मोटापे की समस्या से तुर्की भी अछूता नहीं है और सरकार की यह योजना इस पहल का एक रास्ता है। तुर्की की 61.9 फीसद वयस्क आबादी ओवरवेट है और 27.8 फीसद लोग मोटापे के शिकार हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, क्षेत्र में मोटापे के मामले में तुर्की तीसरे स्थान पर है और ओवरवेट लोगों के प्रतिशत के हिसाब से उसका स्थान सातवां है।
तुर्किश स्टेटिस्टिक्स इंस्टीट्यूट के अनुसार मोटापे की समस्या वर्ष 2002 से 2014 के बीच 44 फीसद बढ़ी है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि फिजिकल एक्िटविटीज के लिए लोगों को कम समय ही उपलब्ध हो पा रहा है। इसके अलावा प्रॉसेस्ड फूड का उपभोग लोगों में बढ़ा है। यूरोपीय देशों में सर्वाधिक मोटापे की समस्या से चेक गणराज्य प्रभावित है।
यह भी पढ़ें : आईएस से लड़ने को अमेरिका ने भेजे 6 विमान, 300 सैनिक
सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, मोटापे की समस्या के मामले अमेरिका में करीब 35 फीसद हैं, जो कि पूरे यूरोप में सर्वाधिक है। हालांकि, अमेरिकी लोग कम भोजन करते हैं, लेकिन करीब 80 फीसद अमेरिकी पर्याप्त एक्सरसाइज नहीं करते हैं। ऐसे में कई कंपनियों में कर्मचारियों को काम के दौरान एक्सरसाइज करने के लिए प्रेरित करने की संस्कृति फैलती जा रही है।