
काठमांडू। नेपाल में 25 अप्रैल को आए भूकंप के बाद बेघर हुए बचे लोगों में रोष है। हवाई अड्डे और राहत केन्द्रों में राहत सामग्री उपलब्ध होने के बावजूद उसके वितरण को लेकर स्थानीय लोग शिकायतें कर रहे हैं। थकान और भूख से पीडि़त लोगों ने राहत सामग्री पहुंचाने वाले काफिलों पर हमला शुरू कर दिए हैं।
अंग्रेजी अखबार 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' के मुताबिक, गुस्साए लोगों और बच्चों ने संगाचौक पर टेंट के तीन कंटेनर पर कब्जा कर लिया। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, पीडि़तों को डर था कि राहत का सामान रसूख वाले लोगों तक पहले पहुंचाया जा रहा है।
बारिश और ठंड के कारण राहत कार्यों में रुकावट आ रही है। नेपाल में शनिवार को आए जबरदस्त तीव्रता के भूकंप के कारण हजारों इमारतें ढह गईं थीं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार करीब 5800 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि लाखों लोग बेघर हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने नेपाल में बड़ी तबाही के संकेत दिए
हालांकि, नेपाल के प्रधानमंत्री 10 हजार से अधिक लोगों की आशंका जाहिर कर चुके हैं। उधर, देशभर में राहत एवं बचाव कार्य को देख रहे नेपाली सेना प्रमुख जनरल गौरव राणा ने कहा कि हमारे अनुमान गलत होते लग रहे हैं। उन्होंने आशंका जाहिर की है कि इस त्रासदी में करीब 10 से 15 हजार लोगों की मौत हुई है।
यह भी पढ़ें : नेपाल को राहत में पाक ने भेजा गौमांस मसाला
सबसे ज्यादा नुकसान की खबर सिंधुपुराचौक से मिल रही है। जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार गुरुवार तक 1,600 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, घरों के मलबे के नीचे दबे कई शवों को निकाला जाना अभी बाकी है।
विदेशी टीमों को वापस भेजने की मांग
उधर, नेपाली आर्मी ने सरकार से मांग की है कि अब विदेशी बचाव दलों को वापस भेज दिया जाए, सेना बचा काम खुद देख लेगी। दरअसल, हजारों लोगों तक मदद अभी तक पहुंची भी नहीं है, लेकिन श्रेय की सियासत शुरू हो गई है।
नेपाल भूकंप : छठे दिन बचाई गई चार जिंदगियां
विदेशी मीडिया द्वारा अपने देशों के आपदा राहत काम का प्रचार करने और उसका श्रेय लेने से नेपाली सेना खफा है। फिलहाल वहां भारत, चीन, पाकिस्तान, बांग्लादेश, कोरिया, पौलैंड, जापान, श्रीलंका, सहित 15 से अधिक देशों के आपदा राहत दल बचाव कार्य में लगे हैं।
यह भी पढ़ें : नेपाल भूकंप : छठे दिन बचाई गई चार जिंदगियां
राहत कार्य में लगी नेपाल सेना को लग रहा है उनकी मेहनत को कम आंका जा रहा है। नेपाली सेना के हवाले से मीडिया में चर्चा चल रही है कि भारतीय सेना अपने काम का ज्यादा ही प्रचार कर रही है। इसके बाद से हवाई बचाव अभियान में लगी भारतीय सेना ने मीडिया टीम को अब अपने साथ नहीं ले जा रही है।
लोगों में भी बढ़ रहा है रोष
उधर, खराब मौसम और श्रेय लेने की होड़ के बीच राहत दलों में तालमेल का अभाव साफ दिख रहा है। इसके कारण भूकंप प्रभावित नेपाल के सुदूर इलाकों में पीडि़तों तक अंतरराष्ट्रीय मदद पहुंचाने में मुश्किलें पेश आ रही हैं। राहत प्रयासों की धीमी गति को लेकर यहां लोगों में गुस्सा बढ़ गया है।