यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
मधुमक्खी के डंक से महिला करवा रही थी एक्यूपंक्चर, हो गई मौत
मधुमक्खी से एक्यूपंक्चर कराने के दौरान महिला बेहोश हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
By Edited By:
Publish Date: Mon, 26 Mar 2018 04:40:03 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Mar 2018 05:05:54 PM (IST)

बार्सिलोना। एक्यूपंक्चर के चक्कर में किसी की जान चली जाए। ऐसी घटना कम ही सुनने को मिलती है। मगर स्पेन में ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां एक महिला की मौत सुई की बजाए मुधमक्खी से एक्यूपंक्चर कराने के चक्कर में हो गई।
ये पहला मौका नहीं था, जब 55 साल की ये महिला सुई की बजाए मधुमक्खी के डंक से एक्यूपंक्चर करा रही थी। जर्नल ऑफ इंवेस्टिगेशनल और क्लीनिकिल इम्यूनोलॉजी में छपी रिपोर्ट के मुताबिक महिला पिछले दो साल से हर महीने पैर दर्द का इलाज कराने के लिए मधुमक्खी से कटवाती थी। मगर इलाज के दौरान एक दिन जैसे ही मधुमक्खी ने डंक मारा। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वो बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर कुछ हफ्तों बाद ही उसकी अस्पताल में मौत हो गई।
ऐपीथैरेपी करा रही थी महिला
आजकल ऐपीथैरेपी वैकिल्पक चिकित्सा का नया जरिया बना है। इसके तहत मधुमक्खियों की मदद से एक्यूपंक्चर किया जाता है। इस थैरेपी में मरीज के जिस हिस्से में बीमारी या दर्द होता है, वहां मधुमक्खी से कटवाया जाता है। ये चीन और कोरिया में ज्यादा प्रचलित है।