
लंदन। आज की इस दुनिया में हम तकनीक के ऊपर पूरी तरह से निर्भर होते जा रहे हैं। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि हमारा डाटा पूरी तरह सुरक्षित रहे। इस मामले में पासवर्ड आपकी मदद कर सकते हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं होते हैं।
ऐसे ही एक टेक सेवी यूजर ने अपने लैपटॉप में एक फीचर सेट अप किया। तीन बार या उससे अधिक बार पासवर्ड गलत डालने पर यह फीचर कैमरे को ऑफ कर देता था। हैक करने वाले की तस्वीर के साथ ही यूजर को फोन पर मैसेज भी मिल जाता था कि उसके लैपटॉप को हैक करने की कोशिश की गई।
ऐसे में एक दिन उस महिला को फोन पर अलर्ट मिला कि कोई उसका लैपटॉप हैक करने की कोशिश कर रहा था। जब उसने मैसेज खोलकर देखा, तो पाया कि एक बिल्ली की उसमें तस्वीर दिख रही थी।

इमैगुर यूजर पिगिओनकिटी ने बताया कि उन्होंने अपने लैपटॉप में सिक्योरिटी सिस्टम क्यों लगवाया था।उन्होंने कहा कि यह थोड़ा अजीब हो सकता है, लेकिन मुझे कई बार काम अपने घर से करना होता है।
ऐसे में कई बार मुझे लैपटॉन को ऑन रखकर छोड़ना भी पड़ता है। जितनी देर में कुछ जर्नल्स स्कैन हो रहे थे, बिल्ली ने उसमें अपनी कलाबाजी दिखा दी।