
रियो डी जेनेरियो। एक महिला पूरे दिन ताबूत में लेटी रही, ताकि उसके दोस्त और परिवार के सदस्य उसके नकली जनाजे में अपनी श्रद्धांजलि दे सकें। हुआ भी ऐसा ही, उसकी मौत की खबर मिलने के बाद बड़ी संख्या में उसके रिश्तेदार और दोस्त वहां पहुंचे और उसके प्रति सम्मान जाहिर किया।
44 साल की महिला ने कहा कि उसे यह दिन अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा दिन लगा। वेरा लूसिया दा सिल्वा ने पूरे दिन ताबूत में लेटने की अपनी अजीबो-गरीब इच्छा को पूरा किया। इस दौरान सभी लोग ऐसे दिखावा करते रहे मानो वह सच में मर गई हो।
इस विचित्र घटना को वीडियो में कैप्चर किया गया है। महिला ने कहा कि यह उसका 14 साल पुराना सपना था कि वह जिदा होते हुए भी अपने अंतिम संस्कार को आयोजित कर सके। मामला ब्राजील का है, जहां के कैमोसिम में स्थित फ्युनरल होम में यह पूरा नाटक किया गया।
मद्रास हाईकोर्ट का फैसला, रेप से होता है 'जीवन के अधिकार' का उल्लंघन
परिवार के सदस्य और दोस्त वेरा लूसिया के 'अंतिम संस्कार' पर काले कपड़े पहनकर पहुंचे। हालांकि, कई लोग वेरा के इस आईडिया के खिलाफ थे, लेकिन उसको सपोर्ट करने के लिए वे पूरे दिन काले रंग के कपड़े पहनकर वहां पहुंचे।
इटर्नल गार्डन फ्यूनरल होम के मालिक, पाउलो अराउजो ने वेरा के लिए ताबूत और उसके रिश्तेदारों के लिए खड़े होने के लिए मुफ्त में जगह मुहैया कराई। वीडियो में देखा जा सकता है कि वेरा मेकअप किए अपनी मौत के पल का आनंद ले रही हैं। जब कभी वह आंखे खोलती थी, तो उसके दोस्त दहशत में चिल्ला देते थे।