• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारतीय मूल की महिला लंदन कोर्ट की पहली अश्वेत जज

भारतीय मूल की एक महिला लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में पहली अश्वेत जज बनी हैं।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 09 Apr 2017 06:15:08 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Apr 2017 09:19:19 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भारतीय मूल की महिला लंदन कोर्ट की पहली अश्वेत जज

लंदन। भारतीय मूल की एक महिला लंदन के ओल्ड बेली कोर्ट में पहली अश्वेत जज बनी हैं। अनुजा रवींद्र धीर अदालत में सबसे कम उम्र की सर्किट जज भी हैं।

49 वर्षीय धीर ने पिछले हफ्ते ही अपने बचपन की कई घटनाओं को साझा करते हुए बताया था कि जब वह हाई स्कूल में थीं तो उन्हें एक बार शिक्षक ने हेयरड्रेसिंग का कॅरियर अपनाने को कहा था।

उन्होंने यह भी बताया था कि कानून के पेशे में आने के बाद से वह जब भी कोर्ट जाती थीं, उन्हें गलती से गवाह या बचाव पक्ष का समझ लिया जाता था।

एक बार जब वह लंदन के बाहर क्राउन कोर्ट गई थीं, तब गेट पर खड़े व्यक्ति को यह विश्र्वास नहीं हुआ था कि वह बैरिस्टर हैं।

अंत में उन्हें अपना विग और गाउन दिखाना पड़ा था।' धीर के अनुसार 'उनसे अक्सर पूछा जाता है कि क्या राह में बाधाएं हैं? वह सोचती हैं कि या तो दो बाधाएं हैं या कोई बाधा नहीं है।

एक बाधा तो हमारे मष्तिष्क में है। वह यह कि हम जो सोचते हैं, उसे पा सकते हैं। ऐसा उनके साथ भी कई बार हुआ।

ज्यादातर मुवलि नहीं चाहते थे कि एक युवा, एशियन, स्कॉटिश महिला उनका प्रतिनिधित्व करे। इससे उन्हें अपने लिए मुवलिों में आधार बनाने में परेशानी हुई।' धीर का जन्म स्कॉटलैंड के डुंडी में हुआ।

वह अप्रवासी भारतीय दंपती की संतान हैं। उन्होंने डुंडी विवि से अंग्रेजी और स्कॉट्स लॉ की पढ़ाई पूरी की।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।