• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला ने पति के सिर में मारी सैंडल, हील सिर में घुसी तो कराना पड़ा ऑपरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स में इतना जरूर कहा गया है कि जब वह पुरुष सो रहा था, उस दौरान महिला ने उसके सिर पर सैंडल मारी थी।

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 17 Mar 2020 04:11:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2020 02:13:14 PM (IST)
महिला ने पति के सिर में मारी सैंडल, हील सिर में घुसी तो कराना पड़ा ऑपरेशन

घरेलू हिंसा में आमतौर पर महिलाएं पति की हिंसा और क्रूरता का शिकार होती हैं। मगर, इन दिनों सोशल मीडिया में एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो घरेलू हिंसा के दूसरे ही रूप को दिखा रही है। इसमें देखा जा सकता है कि एक पुरुष के सिर पर लेडीज सैंडल की हाई हील धंसी हुई है। वह ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ है। हालांकि, यह घटना पहली बार खबरों में 23 फरवरी को सामने आई थी, लेकिन अब इसकी तस्वीर सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यह मामला कहां का है और जिस पुरुष के सिर में सैंडल की हील घुसी हुई है, उसकी पहचान तो उजागर नहीं हुई है। मगर, मीडिया रिपोर्ट्स में इतना जरूर कहा गया है कि जब वह पुरुष सो रहा था, उस दौरान महिला ने उसके सिर पर सैंडल मारी थी। महिला ने भी शायद यह नहीं सोचा होगा कि उसकी सैंडल की हील उसके पति के सिर में इतनी बुरी तरह से अंदर ही घुस जाएगी।


बहरहाल, हादसे के बाद घायल पति को महिला ने अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद शायद वहां के किसी कर्मचारी ने इस फोटो को खींचकर वायरल कर दिया था। तस्वीर से पता चलता है कि उस समय पुरुष का ऑपरेशन करने की तैयारी चल रही थी और वह आईसीयू के ऑपरेशन टेबल पर लेटा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया था कि शायद महिला ने पति के फोन में कोई फोटो या संदिग्ध कॉन्टेक्ट नंबर देखा होगा या उसे अपने पति की किसी संदिग्ध गतिविधि का पता चला होगा, जिसके बाद उसने अपना आपा खो दिया होगा।