
आपको कोई सिगरेट देने से मना करें तो कितना गुस्सा आ सकता है, इतना नहीं कि आप पेट्रोल पंप ही जला दे लेकिन एक महिला ने ऐसा ही किया।
सीसीटीवी फुटेज में आप देख सकते हैं कि एक महिला पेट्रोल पंप पर एक शख्स से सिगरेट मांगती है लेकिन वह देने से मना कर देता है और फिर क्या था वह महिला उस शख्स की तरफ बढ़ती है कार में डल रहे पेट्रोल में आग लगा देती है।
वह शख्स तुरंत पाइप का नोजल टैंक से हटाता है और खुद भागता नजर आता है।
रोजाना आते थे 8-10 दौरे, 45 दिन की बच्ची की हुई दुर्लभ सर्जरी
यह खतरनाक वाकया यरूशलेम के बीट बेतलेहम स्ट्रीट के एक पेट्रोल स्टेशन पर हुआ। इस महिला को गिरफ्तार कर लिया गया हालांकि उसने यही दावा किया कि कोई गलत काम नहीं किया है।
पुलिस के मुताबिक उस शख्स ने नोजल बाहर निकालकर कइयों की जाने बचा ली वरना बड़ा धमाका हो सकता था।