• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका में हिजाब पहनी महिला को विमान से उतारा

अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव का एक और मामला सामने आया है।

By Edited By:
Publish Date: Sun, 17 Apr 2016 06:34:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 Apr 2016 06:35:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अमेरिका में हिजाब पहनी महिला को विमान से उतारा

शिकागो। अमेरिका में मुस्लिम समुदाय के साथ भेदभाव का एक और मामला सामने आया है। सीट बदलने के अनुरोध पर विमान के कर्मचारियों ने हिजाब पहनी सोमालियाई मूल की हकीमा अब्दुल्ले को विमान से ही उतार दिया। उनके पति अबुकर फिदॉ ने हकीमा को धर्म और पहनावे के कारण अपमानित करने का आरोप लगाया है। विमानन कंपनी ने कार्रवाई को सही ठहराया है।

हकीमा बुधवार को शिकागो से सिएटल जाने वाली साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान में बैठी थी। सहयात्री के साथ आराम की स्थिति में नहीं होने पर फ्लाइट अटेंडेंट से सीट बदलने का अनुरोध किया था। इस पर विमान के कर्मचारियों ने उन्हें फ्लाइट से उतार दिया। साउथवेस्ट एयरलाइंस के विमान में अप्रैल में यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक इराकी नागरिक को अरबी बोलने के कारण उतार दिया गया था।


काउंसिल ऑन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशंस के अधिकारी जैनाब चौधरी ने बताया कि फ्लाइट अटेंडेंट ने हकीमा को उतारने का कोई कारण नहीं बताया। हकीमा को अगली फ्लाइट के लिए हवाई अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा। इस दौरान उन्हें तकलीफ और परेशानियों से गुजरना पड़ा।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।