
मॉस्को। आईफोन की दीवानगी ऐसी है कि कोई किडनी बेचने को तैयार है, तो कोई लूटपाट करने पर आमादा। ताजा मामला सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। पुराने आईफोन5 एस को जीतने के लिए दो महिलाएं नंगे होकर नाचने लगीं।
महिलाओं की इस हरकत को देखकर क्लब में मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। बताया जा रहा है कि इन दो महिलाओं में से एक शादीशुदा थी। वह स्टेज पर पहुंची और उसने पूरे कपड़े उतार दिए।
यह भी पढ़ें : स्थानीय फुटबॉल क्लब की मदद के लिए मॉडल ने उतारे कपड़े
एक महिला ने तो दूसरी महिला की निकर को उतार कर भीड़ के ऊपर फेंक दिया, जो अपनी इज्जत बचाने की कोशिश कर रही थी। यह अजीबो गरीब घटना मध्य रूस के पेर्म क्राई क्षेत्र में हुई। बेरेजनिकी क्षेत्र के एक क्लब में आईफोन5 एस को पुरस्कार के रूप में रखा गया था।
यह भी पढ़ें : छह हजार कोशिशों के बाद गेमर ने पांच मिनट में खत्म किया मारियो
महिलाओं की इस हरकत को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया, जहां यूजर्स ने तीखी आलोचना की। एक यूजर ने लिखा- स्टूपिड आईफोन को हासिल करने के लिए ये महिलाएं कितनी मेहनत कर रही हैं। दोनों महिलाएं और इस इवेंट का आयोजक बददिमाग है।