• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • विदेश

आसमान को अलविदा... 66 साल की नौकरी और प्रोपेलर से जेट तक का सफर, रिटायर होंगी दुनिया की सबसे सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट!

हवाई यात्रा की दुनिया का ग्लैमर, नए अनुभव और दुनिया घूमने की चाहत... इसी जुनून के साथ जोन प्रिंस क्रैंडल (Joan Pearce Crandall) ने साल 1959 में जो उड़...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 31 May 2026 02:51:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 02:51:42 PM (IST)
आसमान को अलविदा... 66 साल की नौकरी और प्रोपेलर से जेट तक का सफर, रिटायर होंगी दुनिया की सबसे सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट!
दुनिया की सबसे सीनियर फ्लाइट अटेंडेंट!

HighLights

  1. जोन प्रिंस ने 1959 में डगलस डीसी-3 विमान से की थी शुरुआत
  2. शादी पर पाबंदी और रूप-रंग के कड़े नियमों को बदलते देखा
  3. अब यात्री बनकर घूमेंगी मुंबई और पेरिस, लिखेंगी किताब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हवाई यात्रा की दुनिया का ग्लैमर, नए अनुभव और दुनिया घूमने की चाहत... इसी जुनून के साथ जोन प्रिंस क्रैंडल (Joan Pearce Crandall) ने साल 1959 में जो उड़ान शुरू की थी, वह पिछले 66 वर्षों से लगातार जारी है।

अब जोन अपनी सेवा से रिटायरमेंट लेने जा रही हैं। उनकी मौजूदा कंपनी डेल्टा एयर लाइंस का मानना है कि वह विमानन उद्योग (Aviation Industry) के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली फ्लाइट अटेंडेंट हैं।

जब फ्लाइट अटेंडेंट को 'स्टुअर्डेस' कहा जाता था

जोन प्रिंस ने अपने करियर की शुरुआत 1959 में 'पैसिफिक एयरलाइंस' के साथ की थी। उस दौर की यादें साझा करते हुए वह बताती हैं शुरुआत में वह डगलस डीसी-3 (Douglas DC-3) विमान में सेवा देती थीं, जिसकी क्षमता महज 24 यात्रियों की थी। उस दौर में फ्लाइट अटेंडेंट को 'स्टुअर्डेस' कहा जाता था। वजन, रूप-रंग को लेकर बेहद कड़े नियम थे। शादी करने पर नौकरी छोड़नी पड़ती थी और 32 वर्ष की उम्र में रिटायरमेंट अनिवार्य था। साल 1964 में आए अमेरिकी सिविल राइट्स एक्ट ने सब बदल दिया। इसके बाद महिलाओं को शादी या बच्चों के कारण नौकरी से हाथ नहीं धोना पड़ा।


विमानन क्षेत्र के हर ऐतिहासिक बदलाव की गवाह

अपने 6 दशक से लंबे करियर में जोन ने कई बड़ी एयरलाइंस (एयर वेस्ट, ह्यूजेस एयरवेस्ट, रिपब्लिक एयरवेज, नॉर्थवेस्ट और अंत में डेल्टा एयर लाइंस) के विलय और बदलावों को देखा। उन्होंने विमानों की तकनीक को भी बदलते देखा...

  • प्रोपेलर से जेट तक: उन्होंने पुराने पंखे वाले (Propeller) विमानों से लेकर आज के अत्याधुनिक सुपरफास्ट जेट विमानों तक का सफर तय किया।
  • बढ़ती जिम्मेदारी: पहले जहां विमान छोटे होते थे, वहीं आज वह एयरबस ए350-900 जैसे विशालकाय विमानों में 'फ्लाइट पर्सर' (In-flight Manager/क्रू लीडर) के रूप में 300 से अधिक यात्रियों की सुरक्षा और केबिन क्रू का नेतृत्व करती हैं।

नई पीढ़ी को सौंप रही हैं आसमान की कमान

रिटायरमेंट से ठीक पहले जोन की मुलाकात डेल्टा की बिल्कुल नई फ्लाइट अटेंडेंट एलिस ब्रूसार्ड से हुई, जिन्होंने हाल ही में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है। जोन ने एलिस को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए अपनी विरासत सौंपी।

मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं। मैं शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हूं और आज भी यह काम मुझे उतना ही आनंद देता है, जितना पहले दिन देता था। - जोन प्रिंस क्रैंडल

रिटायरमेंट के बाद का प्लान

आसमान को अलविदा कहने के बाद भी जोन रुकने वाली नहीं हैं। रिटायरमेंट के बाद उनकी योजनाएं कुछ इस प्रकार हैं...

  • किताब लिखना: वह अपने 66 साल के अनोखे और ऐतिहासिक हवाई अनुभवों पर एक किताब लिखेंगी।
  • यात्री बनकर घूमना: अब वह यात्रियों को सुरक्षा निर्देश नहीं देंगी, बल्कि खुद एक सामान्य यात्री बनकर पेरिस, मुंबई और हांगकांग जैसे अपने पसंदीदा शहरों की सैर करेंगी।

यह भी पढ़ें- 'भारत में जितना प्यार मिलता है उतना कहीं और नहीं...', एक बार फिर भारत के मुरीद हुए बेंजामिन नेतन्याहू, तारीफ में पढ़े कसीदे