
वारसा। पोलैंड के रहने वाले 29 वर्षीय बार्टेक ओस्तालोस्की संभवत: दुनिया के पहले ऐसे रेसिंग ड्राइवर हैं, जिनके दोनों हाथ नहीं हैं। मगर, यह शारीरिक कमजोरी भी उन्हें अपने सपने को पूरा करने से नहीं रोक सकी।
नौ साल पहले एक भयानक मोटरसाइकिल हादसे में उनके दोनों हाथ कट गए थे। इस हादसे के बाद उन्हें लगा कि प्रोफेशनल रेसिंग ड्राइवर बनने का उनका सपना अब कभी पूरा नहीं होगा। लेकिन, अपने सपने को छोड़ने के बजाय बार्टेक ने पैरों से रेसिंग करने के टास्क को सीखने के लिए अपने दिमाग को तैयार किया।
तीन सालों की कड़ी मेहनत के बाद आखिर में वह दुनिया के ऐसे पहले इंसान बन गए हैं, जिसके दोनों हाथ नहीं है। लेकिन, जिसने फुल इंटरनेशनल रेसिंग लाइसेंस हासिल किया है। फुल फ्लेज्ड रेसर की तरह बार्टेक ने यूरोपियन चैंपियनशिप ऑफ रैली क्रॉस और कप ऑफ पोलैंड की रेस पूरी की।
पेड़ में फंसा गाय का सिर, 4 फायरफाइटर्स और वेटनरी डॉक्टर ने निकाला
मगर, वह यहीं आकर नहीं रुके, उन्होंने अपनी चुनौती को एक और स्तर आगे ले जाने का फैसला किया। इसके साथ ही उन्होंने ड्रिफ्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इस खेल में तेजी से गेयर चेंज करने और बार-बार हैंडब्रेक का इस्तेमाल करने की जरूरत होती है, ताकि कार को ट्रैक पर घुमाया जा सके।
बार्टेक के लिए यह बड़ी चुनौती थी। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम बार्ट रेसिंग बनाई। इस टीम ने उनकी निसान स्कायलाइन कार में जरूरी बदलाव किए, जो बार्टेक के लिए उपयोग करने में आसान हों। कार में किए गए इन बदलावों के कारण बर्टेक ड्रिफ्टिंग सर्किट में अपनी रेस पूरी कर सके।
इटली के मेयर ने चीन को पूरा कस्बा बेचने के लिए FB पर की पोस्ट
कार में किए गए इन बदलावों के तहत नया इंजन लगाया गया, स्ट्रॉन्गर ट्रांसमिशन और इंडीपेंडेंट गेयरबॉक्स लगाया गया। हालांकि, अभी भी वह स्टैंडर्ड स्टीयरिंग व्हील का ही उपयोग करते हैं, जिसे वह अपने एक ही पैर से नियंत्रित करते हैं।
इन बदलावों के साथ ही बर्टेक ने 2014 के ड्रिफ्ट ओपन किंग ऑफ यूरोप में हिस्सा लिया और काफी सफलता भी हासिल की। अब उनका लक्ष्य इस प्रतियोगिता में जुड़े रहना है और उन्होंने इस खेल को हमेशा के लिए बदल दिया है।