
बीजिंग। विवादास्पद जेनेटिक इंजीनियरिंग एक्सपेरीमेंट के तहत वैज्ञानिकों ने पहली बार स्पॉटी शीप को बनाने में सफलता हासिल की है। यह गायों और स्पॉटी डॉग्स की तरह दिखती हैं।
जेनेटिकली मॉडिफाइड ये जानवर चीन की सरकारी जिनजियांग एनीमल हसबेंडरी रिसर्च इंस्टीट्यूट के प्रमुख लियु मिंगजुन के दिमाग की उपज हैं। उन्होंने बताया कि इन भेड़ के बच्चों का जन्म मार्च में क्लस्टर्ड रेगुलरी इंटरस्पेस्ड शॉर्ट पैलिंड्रोमिक रिपीट्स टेक्नोलॉजी (CRISPR) के प्रयोग के जरिये हुआ था।
फिनलैंड में बन रहा है परमाणु कचरे के लिए सबसे महंगा कब्रिस्तान
भेड़ के ये बच्चे हमारे प्यारे पालतू जानवर बन गए हैं। इसके साथ ही इन्होंने बिना डाई वाली ऊन और पसंदीदा रंग के फर वाले जानवर पैदा करने की राह खोल दी है। माना जा रहा है कि इन मॉडिफाइड जानवरों से क्लीनिकल रिसर्च और इंसानों को प्रत्यारोपण के लिए जरूरी अंगों की आपूर्ति हो सकेगी।
हालांकि, इस प्रयोग के बाद यह आशंका भी फैल गई है कि CRISPR का इस्तेमाल डिजाइनर बेबीज को जन्म देने के लिए भी किया जा सकेगा।