
मल्टीमीडिया डेस्क। क्या आपने कभी सोचा है कि इस ग्रह पर सबसे स्मार्ट व्यक्ति कौन है? इस बारे में कई लोगों की अलग-अलग धारणाएं और राय हो सकती हैं।
मगर, हम आपको अमेरिका के इलेक्ट्रोकेमिकल इंजीनियर लिब थिम्स द्वारा मूल्यांकन किए गए आईक्यू स्तर के आधार पर बताने जा रहे हैं कि दुनिया के सबसे स्मार्ट लोग कौन हैं। लिब थिम्स ने योग्यता, उपलब्धियों जैसे विभिन्न पहलुओं के तहत किए गए आईक्यू टेस्ट किया।
इसके अाधार पर सावधानीपूर्वक मूल्यांकन के बाद संभवतः यह सूची बनाई है। आपको जानकार हैरानी होगी के एल्बर्ट आइंस्टीन इस लिस्ट में पहले स्थान पर नहीं हैं। जानते हैं इस लिस्ट में शामिल लोगों के बारे में...
जोहान गोथे (174 9 -1832)
जोहान गोथे जर्मनी के रहने वाले पॉलीमैथ और लेखक थे। वह इस धरती पर मौजूद आखिरी व्यक्ति थे, जो हर विषय के बारे में जानकारी रखते थे। गोथे का आईक्यू लेवल 210 से 225 के बीच था, जो कुछ निश्चित मानकों और मापों पर विचार करके पूरा किया गया था। वह 'ह्यूमन केमिस्ट्री' के सिद्धांत का संस्थापक थे।

उन्होंने कवितात्मक नाटक, आत्मकथा, संस्मरण और 'फॉस्ट' लिखे थे, जो दुनियाभर में आज भी बड़े पैमाने पर पढ़ा जाता है।
यह भी पढ़ेंः Video: जॉम्बी फिश का वीडियो हुआ वायरल, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
अल्बर्ट आइंस्टीन (1879 - 1 9 55)
वह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। जर्मनी में जन्मे भौतिक विज्ञानी आइंस्टीन को 'सापेक्षता सिद्धांत' देने के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। उन्होंने बाद में परमाणु बम के विकास की रुपरेखा तैयार की। आइंस्टीन भी उनके समीकरण के लिए भी जाना जाता है, जिसे 'वर्ल्ड्स फेमस एक्वेशन' कहा जाता है।

आइंस्टीन का आईक्यू लेवल 205 से 225 तक था।
लियोनार्डो दा विंची (1452-1519)
अाजतक के सर्वश्रेष्ठ चित्रकार के रूप में विंची को जाना जाता है। उन्हें आर्किटेक्चर, पेलियोटोलोजी के पिता के रूप में माना जाता है। वह एक ऐसे व्यक्ति थे, जो गणितज्ञ, इंजीनियर, चित्रकार, लेखक, वनस्पतिशास्त्रज्ञ, आविष्कारक जैसे कई क्षेत्रों में विशिष्ट प्रतिभाशाली थे।

उनका आईक्यू लेवल 180 से 220 के बीच है।
आइजैक न्यूटन (1642-1727)
गुरुत्वाकर्षण बल के नियम देने की वजह से पहचान बनाई। यह ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी अभी तक के वैज्ञानिकों में सबसे प्रभावशाली माने जाते हैं। उन्होंने क्लासिक मैकेनिक्स की भी नींव बनाई थी।

सर इसाक न्यूटन का आईक्यू स्कोर 190 से 200 के बीच का है।
यह भी पढ़ेंः Video: बच्चे ने थाने में की पापा की शिकायत, फिर इस बात पर पुलिस ने कर दिया खुश
जेम्स मैक्सवेल (1831-1897)
स्कॉटिश गणितज्ञ जेम्स मैक्सवेल ने प्रसिद्ध 'क्वांटम थ्योरी' की नींव रखी। उन्हें विद्युतचुंबकीय विकिरण के निर्माण के लिए जाना जाता है।

मैक्सवेल का आईक्यू लेवल 190 से 205 के बीच था।