
मेलबर्न। कहते हैं कि अति हर चीज की खराब होती है, फिर चाहे वह पानी ही क्यों न हो। आमतौर पर कहा जाता है कि 8 ग्लास पानी पीने से इंसान की सेहत ठीक रहती है। मगर, ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।
उनका कहना है कि ज्यादा पानी पीना जानलेवा भी साबित हो सकता है। असोसिएट प्रफेसर मिकाइल फैरल ने बताया कि पानी की अधिकता के कारण खून में सोडियम का स्तर गिर जाता है। इससे इससे सुस्ती, मतली आने लगती है और सिर चकराने लगता है।
सत्तार बक्श कैफे में हिट हो रहा है LOC Pizza
ऐसे में वॉटर इंटॉक्सिकेशन या हाइपोनाटर्मिया के कारण मौत भी हो सकती है। फैरल का कहना है कि शरीर की मांग के मुताबिक यदि हम कुछ करते हैं, तो वह सही होता है। यानी जब प्यास लगे तभी पानी पिएं और जितनी प्यास लगे उतना ही पानी पिएं।
इस स्टडी से पता चला है कि जरूरत से ज्यादा पानी लेने पर ब्रेन इसका संकेत दे देता है। पानी की अत्यधिक मात्रा होने पर उसे निगलने में कठिनाई के रूप में यह संकेत शरीर के मिलता है। रिजल्ट्स से यह बात सामने आई कि जरूरत से ज्यादा पानी में तीन गुना ज्यादा ताकत लगानी पड़ती है।
जल्द भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी ड्राइवरलेस कारें
शोधकर्ताओं ने ब्रेन के अलग-अलग हिस्सों की गतिविधि को मापने के लिए एफएमआरआई का इस्तेमाल किया। एफएमआरआई से सामने आया कि जब प्रतिभागियों ने जरूरत से ज्यादा पानी पीने का प्रयास किया तो उनके दिमाग का सामने का दायां हिस्सा ज्यादा सक्रिय था।