
लंदन। ब्रिटेन में रेप की शिकार 20 वर्षीय युवती ने खुलापत्र लिखकर बलात्कारी को ललकारा है। ऑक्सफोर्ड की छात्रा इयॉन वेल्स के साथ उत्तरी लंदन मे उसके घर के पास पिछती 11 तारीख को कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश हुई थी। मगर, चुप बैठने के बजाय इयॉन ने यूनिवर्सिटी के न्यूजपेपर में अपराधी को संबोधित करते हुए एक खुला खत लिखा। इस खत का शीर्षक है- अ लेटर टू माय असॉल्टर।
वह अपराधी का नाम नहीं जानती थी, मगर जो घटना उसके साथ बीती 11 तारीख को हुई थी और इस दौरान, जो लोग इयॉन के साथ आए थे, उनकी सराहना करते हुए यह खत लिखा गया। इयॉन ने #NotGuilty Campaign चलाया है। इस खत की अब सोशल मीडिया में काफी चर्चा हो रही है। लोगों ने वेल्स को बहादुरी का नया चेहरा बताया है।
यह भी पढ़ें : मॉडल से होता रहा रेप, देखते रहे पुलिसकर्मी
इयॉन ने पहचान छुपाने के अपने अधिकार को दरकिनार करते हुए 'मेरे हमलावर के नाम एक खत' शीर्षक से पत्र में लिखा है कि वह न तो अपना बर्ताव बदलेगी और न ही एक पीड़ित बनकर रहेगी। स्कॉटलैंड यार्ड ने इस बात की पुष्टि की है कि 17 साल के हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और 6 मई को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : IS आतंकियों ने रेप कर 9 साल की बच्ची को किया प्रेगनेंट
अंग्रेजी साहित्य की छात्रा इयॉन ने लिखा है कि उसके हमलावर ने समाज पर उसके भरोसे को नहीं डिगाया है। दुनिया में बुरे लोगों की अपेक्षा अच्छे लोग ज्यादा हैं। उसने पत्र की शुरुआत कुछ इस तरह से की- मैं ये चिट्ठी तुम्हारे नाम नहीं लिख सकती, क्योंकि मैं तुम्हारा नाम नहीं जानती।
उसने आगे लिखा कि मैं कभी लड़ना बंद नहीं करूंगी। और तुम कभी नहीं जीत पाओगे। मेरे हमलावर, तुम हमें तोड़ नहीं सकते। हम पहले की तरह ही आखिरी ट्रेन से घर लौटेंगे, सड़क पर अकेले चलेंगे। कुछ भी हो घुटने नहीं टेकेंगे।