
वॉशिंगटन। मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति बुधवार को हुए कारोबार 16.8 अरब डॉलर कम हो गई। शेयर बाजार में दो घंटे में उनकी कंपनी के शेयर 20 फीसद गिर गए। अब उनके लिए एक और बुरी खबर है। फेसबुक इंक के साथ युवा और अकेले रह रहे यूजर्स का मोहभंग हो रहा है।
इस संबंध में किए गए एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि अधेड़ महिलाएं फेसबुक की सबसे आम उपयोगकर्ता हैं। अमेरिका के लेघ विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने फेसबुक के इस्तेमाल को प्रभावित करने वाले जनसांख्यिकीय और सामाजिक आर्थिक कारकों का अध्ययन किया। इस अध्ययन में अमेरिका के 1,000 घरों के 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की प्रतिक्रिया को शामिल किया गया है।
शोध में पता चला कि फेसबुक के सबसे आम यूजर में 40 से 60 वर्ष तक की एशियाई मूल की विवाहित महिलाएं हैं। ये महिलाएं किसी तरह के रोजगार की तलाश नहीं कर रही हैं। फेसबुक को निष्क्रिय करने के बारे में प्राप्त आंकड़ों में कहा गया है कि युवा, नौकरी की तलाश कर रहे लोग और अविवाहित इस विकल्प पर विचार कर रहे हैं या उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट को निष्क्रिय कर दिया है।
कंपनी यूरोप में नए डेटा कानूनों के साथ जूझ रही है। वहीं फेसबुक की कॉन्टेंट पॉलिसी और प्राइवेसी इश्यूज को लेकर भी इसकी आलोचना हो रही है। फेसबुक पर लगातार डेटा ब्रीच से लेकर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लग रहा है।
प्रेगनेंट महिलाओं को दिया वियाग्रा, 11 बच्चों की मौत
बताते चलें कि बुधवार को फेसबुक के शेयरों में जबरदस्त गिरावट हुई थी। अगर शेयरों में यह गिरावट गुरुवार को भी जारी रहती है, तो मार्क जकरबर्ग ब्लूमबर्ग अरबपति सूचकांक पर तीसरे स्थान से सीधे छठे स्थान आ जाएंगे। जुलाई के पहले हफ्ते में ही वह वॉरेन बफेट को पछाड़कर दुनिया में तीसरे नंबर के सबसे अमीर शख्स बन गए थे।
मगर, शेयरों के गिरने से इस साल का उनका 13.7 अलब डॉलर का मुनाफा भी खत्म हो जाएगा और उनकी संपत्ति महज 70 अरब डॉलर ही बचेंगे। फिलहाल दुनिया के अमीरों की सूची में अब जकरबर्ग सिर्फ ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस और माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स से ही पीछे रह गए हैं।
16 साल की HIV पीड़िता ने लोगों से कहा- मुझे गले लगा लो, लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया