
लंदन। यू-ट्यूब पर वीडियो डाउनलोड करने वाले आर्टिस्ट जोय सालाद ने एक विवादास्पद सामाजिक प्रयोग किया। उसने इस्लाम और ईसाइयित के बीच के अंतर को दिखाने के लिए इस वीडियो को पोस्ट किया। मगर, इसके बाद लोगों की प्रतिक्रिया मिली जुली आई है।
वीडियो में दिखाया गया है कि एक आदमी सफेद लिबास (जैसे सऊदी लोग पहनते हैं) में अल्लाहू-अकबर चिल्लाते हुए कोई बॉक्स लोगों के सामने फेंकता है। बिना सोचे-समझे लोग अपनी जान बचाने के लिए भागने लगते हैं।
अमेरिका के इमाम ने कहा दुनिया में 12 गे इमाम हैं
इसके बाद टी-शर्ट पहने ईसाई टेरेस्टि बना एक व्यक्ित ऐसा ही करता है और कहता है 'प्रेज जीजस'। तब लोग वहीं रहते हैं और डरते नहीं हैं। इस वीडियो को प्रमोट करने के लिए जोएस ने ओरलैंडो गे क्लब और ओरलैंडो मैसेकर जैसे टैग्स का इस्तेमाल किया है।
उनका मानना है कि यह समय इस टॉपिक के डिस्कशन के लिए मुफीद है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने इस वीडियो को गलत समय में पोस्ट किया है।
चीन में गे का जबरन किया इलाज, अस्पताल पर ठोंका केस
आर्टिस्ट का कहना है कि वीडियो को देखने के बाद कुछ सिरफिरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फेसबुक पर उनके वीडियो को 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 24 हजार से अधिक बार शेयर किया जा चुका है।