बाइडेन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है।
HIGHLIGHTS
बाइडेन ने पुतिन को बताया लोकतंत्र का विरोध
अमेरिकी राष्ट्रपति बोले, यूक्रेन और इजरायल को देंगे हर संभव मदद
दुनिया में एक बार फिर 9/11 हमले के बाद जैसा इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को देश को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि दुनिया में एक बार फिर 9/11 हमले के बाद जैसा इस्लामोफोबिया बढ़ रहा है। बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में मेरे लिए बंधक बने अमेरिकियों की सुरक्षा से बढ़कर कोई प्राथमिकता नहीं है। उन्होंने राष्ट्र के नाम संबोधन में हमास और रूस को लोकतंत्र के लिए दुश्मन बताया। राष्ट्रपति बाइडन ने अपने संबोधन में यूक्रेन और इजरायल को हर संभव सहायता देने की बात कही।