• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ईरान की बड़ी धमकी, ‘गाजा का ड्रैगन इजरायल को खा जाएगा, सीमा में घुसे तो दफना दिए जाएंगे‘

ईरान की यह धमकी उस समय आई है जब इजरायल की सेना उत्तरी गाजा में जमीन हमले कर रही है। शुक्रवार को भी इजरायल की सेना ने एयरफोर्स की मदद से उत्तरी गाजा मे...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 09:35:50 AM (IST)Updated Date: Fri, 27 Oct 2023 02:19:31 PM (IST)
ईरान की बड़ी धमकी, ‘गाजा का ड्रैगन इजरायल को खा जाएगा, सीमा में घुसे तो दफना दिए जाएंगे‘

HighLights

  1. अब ईरान और अमेरिका के बीच भी तनाव बढ़ा
  2. इजरायल - हमास जंग का आज 21वां दिन
  3. हमास का दावा- इजरायल के हमले में मारे गए 50 बंधक

एजेंसी, वाशिंगटन। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस बीच, ईरान ने इजरायल को अब तक की सबसे बड़ी धमकी दी है। ईरान ने गाजा को ड्रैगन बताते हुए कहा कि यदि इजरायल की सेना (IDF) ने गाजा में प्रवेश किया तो दफना दिए जाएंगे।

ईरान की यह धमकी उस समय आई है जब इजरायल की सेना उत्तरी गाजा में जमीन हमले कर रही है। शुक्रवार को भी इजरायल की सेना ने एयरफोर्स की मदद से उत्तरी गाजा में घुसकर हमले किए।

अमेरिका ने सीरिया में की एयर स्ट्राइक, भड़का ईरान

इससे पहले अमेरिका ने सीरिया में एयर स्ट्राइक की है। निशाने पर ईरान समर्थित आतंकी संगठनों के ठिकाने रहे। इसके बाद ईरान भड़क गया है और अमेरिका को अंजाम भुगतने की धमकी दी है।

व्हाइट हाउस ने अमेरिकी हमले की पुष्टि की है। बता दें, पिछले दिनों सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर ड्रोन से हमला किया गया था, जिसमें 21 सैनिक घायल हुए थे। अमेरिका ने उसी हमले का अब जवाब दिया है।

पेंटागन के अनुसार, 17 अक्टूबर के बाद से इराक में अमेरिकी ठिकानों और कर्मियों पर कम से कम 12 और सीरिया में 4 हमले हुए हैं। वायु सेना ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर ने कहा कि उन हमलों में 21 अमेरिकी कर्मी घायल हो गए, जिनमें इराक में अल-असद एयरबेस और सीरिया में अल-तनफ गैरीसन को निशाना बनाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था।


हमास का दावा, इजरायल के हमले में मारे गए 50 बंधक

इस बीच, हमास ने दावा किया है कि इजरायल के हमलों में 50 बंधक मारे गए हैं। इससे पहले गाजा में फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय ने इजरायली हमलों में मारे गए 7,028 लोगों के नाम जारी किए। फिलिस्तीन ने यह आंकड़े और नाम इसलिए जारी किए क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ने गाजा में मृतकों की संख्या पर संदेह जताया था।