• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • विदेश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंद महासागर की गर्मी से कमजोर हुआ मानसून

भारत के मध्य-पूर्व व उत्तरी इलाके पर ज्यादा प्रभाव, अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के दल ने निकाला निष्कर्ष।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 16 Jun 2015 06:24:48 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2015 06:25:40 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
हिंद महासागर की गर्मी से कमजोर हुआ मानसून

वाशिंगटन। पिछली सदी में हिंद महासागर के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने से गर्मी के दिनों में मानसूनी बारिश कम हुई है। इसका असर गंगा-ब्रह्मापुत्र घाटी तथा हिमालय की तराई के अलावा भारत के मध्य-पूर्व और उत्तरी इलाके पर ज्यादा पड़ा है।

भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम संस्थान, पुणे के डॉ. रॉक्सी मैथ्यू कोल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने यह निष्कर्ष निकाला है। वैज्ञानिकों का कहना है कि 1901-2012 के दौरान पूरे दक्षिण एशियाई क्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु की मानसूनी बारिश कम हुई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून 10 से 20 फीसद तक कमजोर हुआ है। "नेचर कम्युनिकेशंस" के मंगलवार को आए अंक में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है।


कोल ने बताया कि गंगा का मैदान सघन आबादी वाला क्षेत्र है। यहां की खेती मुख्यतः वर्षा पर निर्भर है। ऐसे में मानसूनी बारिश में ज्यादा गिरावट होने से इस क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

गलत निकले पहले के निष्कर्ष

शोधकर्ताओं का कहना है कि हिंद महासागर के साथ ही भारतीय उपमहाद्वीप के तापमान की बढ़ोतरी ने भी मानसून पर प्रतिकूल असर डाला है। इससे पहले के अध्ययनों में कहा गया था कि उत्तरी गोलार्द्ध की भूमि, समुद्र की तुलना में ज्यादा तेजी से गर्म हो रही है।

वैज्ञानिकों का अनुमान था कि इसके चलते मानसून और मजबूत होगा। उनका कहना था कि समुद्र के गर्म होने से स्थलीय क्षेत्र की नमी और हवा की वाष्पधारण क्षमता में वृद्धि होगी। भूमि और समुद्र के तापमान का अंतर बढ़ने से बारिश भी ज्यादा होगी। हालांकि, अध्ययन में पाया गया कि दक्षिण एशियाई मानसून के मामले में यह बात लागू नहीं होती है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।