
फौटो 3
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया मास्क वितरित, ग्रामीणों को दी समझाइश
फोटो 4
दीपक राज जैन
फौओ 5
डॉ अमर सिंह
फोटो 6
सत्येंद्र ठाकुर
फोटो 7
संदीप चौहान
छिंदवाड़ा। जिले में नवदुनिया के अभियान को काफी समर्थन मिल रहा है। शहरी क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मास्क पहनने को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को मोहखेड़ ब्लाक में कामठी क्षेत्र में महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी और अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अरुणा तिलंते ने मास्क वितरित किए और महिलाओं को मास्क पहनकर ही घर से निकलने की सलाह दी। अरुणा तिलंते ने बताया कि वर्तमान परिवेश में कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं है, लिहाजा मास्क ही पहनकर घर से निकलें, घर में बच्चों और बुजुर्गों का भी खास ख्याल रखें, क्योंकि बुजुर्गों और बच्चों की इम्युनिटी पावर कम होती है। किरण चौधरी ने कहा कि वह आने वाले दिनों में भी लोगों को मास्क पहनने के प्रति जागरूक करेंगी।
इनका कहना है
मैंने संकल्प लिया है कि बिना मास्क पहने घर से भी नहीं निकलूंगा, जो लोग मुझे बिना मास्क पहने दिखेंगे उनको भी मास्क पहनने के लिए जागरूक करुंगा।
दीपक राज जैन, समाजसेवी
बच्चों को शिक्षित करने के साथ-साथ अब मैं मास्क पहनने के प्रति जागरूक कर रहा हूं, मुझसे जुड़े छात्रों को लगातार मास्क पहनने के प्रति सचेत करता रहता हूं।
डा. अमर सिंह, प्रोफेसर
नवदुनिया का यह अभियान सराहनीय है। मैं खुद रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के सहयोग के लिए काम कर रहा हूं। लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करूंगा।
सत्येंद्र ठाकुर, सदस्य रेल सलाहकार समिति
मेरी लोगों से अपील है कि मास्क पहनकर ही निकलें। जिन लोगों के पास मास्क नहीं हैं, ऐसे लोगों को हम निश्शुल्क मास्क दे रहे हैं। मास्क पहनकर वह खुद भी सुरक्षित रहेंगे और दूसरों को भी सुरक्षित रखेंगे।
संदीप चौहान, युवा नेता