
Blind T20 World Cup 2022: भारतीय ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। पुरुष नेत्रहीन टीम ने विश्व क्रिकेट में अपनी बादशाहत को कायम रखा। टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 120 रन से शिकस्त दी। भारत ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले 2012 और 2017 में भारत ने ब्लाइंड टी20 विश्व कप जीता था।
भारत ने 277 रन बनाए
चिन्नास्वामी मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 2 विकेट खोकर 277 रन बनाए। सुनील रमेश ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 63 बॉल पर 136 रन ठोक दिए। वहीं कप्तान अजय कुमार रेड्डी ने 50 गेंद पर 100 रन बनाए। इससे पहले टीम ने 29 रन पर 2 विकेट खो दिए थे।
#TeamIndia beat Bangladesh by 120 runs & clinched the 3rd #T20WorldCup 2022 🏆 pic.twitter.com/Vod0x13fzx
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) December 17, 2022
बांग्लादेश 157 रन बना सकी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम 20 ओवर में 157 रन ही बना सकी। टीम को 120 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत की गेंदबाजी के आगे बांग्लदेशी बल्लेबाज खुलकर खेल नहीं पाए। टीम इंडिया की तरफ से ललित मीना और अजय कुमार को 1-1 सफलता मिली। अगला वर्ल्ड कप पाकिस्तान में साल 2024 में खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें-