
ICC T20I Batsmen Rankings: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने टी20 विश्व कप से पहले अपनी आखिरी लिस्ट की घोषणा की। बल्लेबाजी सूची में टॉप रैंक हासिल करने की दौड़ तेज हो गई है। मोहम्मद रिजवान ने अपनी बढ़त को मजबूती से बनाए रखा है। सूर्यकुमार यादव और बाहर आजम दोनों ही नवीनतम रैंकिंग के अनुसार नंबर 2 और 3 पर बने हुए हैं। न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे लिस्ट में नए खिलाड़ी हैं। वह टॉप 5 में पहुंच गए हैं।
डेवोन कॉनवे की रैंक में सुधार
अभी तक सूर्यकुमार यादव और बाबर आजम के बीच खींचतान जारी है। डेवोन कॉनवे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आरोन फिंच और इंग्लैंड के डेविड मालन से आगे निकल गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 70 और पाकिस्तान के खिलाफ 49 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी ने डेवोन कॉनवे के रेटिंग को 760 अंक पर पहुंचा दिया। चौथे रैंक पर साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर एडेन मार्कराम 777 रेटिंग अंक के साथ बने हुए हैं।
टी20 विश्व कप के बाद बदल जाएगी रैंकिंग
पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ 78 रनों के साथ त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत की थी, लेकिन श्रृंखला के अन्य मैचों में इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख सके। अभी सूर्यकुमार यादव और रिजवान एक दूसरे से 15 अंक दूर है। वहीं बाबर आजम और सूर्यकुमार एक दूसरे से 30 अंक दूर हैं। टी20 वर्ल्ड कप में यह समीकरण पूरी तरह से बदल जाएगा, क्योंकि सभी खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें-
T20 World Cup 2022: सात सीजन, छह चैंपियन, क्या इस बार कोई नया विजेता सामने आएगा